नियम तोड़ने वाले बाइक सवारों पर कार्रवाई करें, तेज रफ्तार दोपहिया वाहनों से दुर्घटना की संभावना बढ़ी
Gadchiroli Bike Riders: गड़चिरोली में तेज रफ्तार बाइक सवारों से बढ़ा सड़क हादसों का खतरा। नागरिकों ने यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे
नियम तोड़ने वाले बाइक सवारों पर कार्रवाई करें (सोर्सः एआय क्रिएशनः
Gadchiroli News: वर्तमान में गड़चिरोली शहर के तीन प्रमुख मार्ग चंद्रपुर, चामोर्शी और धानोरा मार्ग पर राष्ट्रीय महामार्ग का कार्य पूर्ण हो चुका है। इन मार्गों पर प्रतिदिन वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में अनेक बाइक सवार यातायात नियमों का पालन न करते हुए मनमाने ढंग से तेज गति से वाहन चला रहे हैं। तेज रफ्तार दोपहियों के चलते सड़कों पर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। इस कारण नागरिकों ने यातायात विभाग से ऐसे नियम तोड़ने वाले बाइक सवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वर्तमान में शहर की सड़कों पर बाइक सवारों की चहल-पहल काफी बढ़ गई है। अनेक युवा तेज रफ्तार में बाइक चलाते दिखाई देते हैं। लापरवाही से की जा रही इस ड्राइविंग के चलते गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। विशेष रूप से कुछ युवक ‘स्टंट स्टाइल’ में बाइक चलाते हैं, जिससे शहर की सड़कों पर मानो मौत मंडरा रही हो।
युवा लगा रहे बाइक रेस
गड़चिरोली शहर में बड़ी संख्या में युवाओं के पास बाइक हैं, परंतु वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शहर के मुख्य मार्गों पर कुछ युवा बाइक रेस भी लगाते हैं। यह रेस अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में संबंधित विभाग को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, महिला स्वास्थ्य को नई दिशा; एक दिन में 27 सफल सर्जरी
गडचिरोली में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आरमोरी-वडसा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान
महाराष्ट्र में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 4 महीने में 56.94 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला
स्मार्ट ट्रैफिक की ओर नागपुर, 39 पर काम पूरा; नियम तोड़ने वालों पर अब AI की नजर
ये भी पढ़े: ‘खाकी’ ने खोले गड़चिरोली के 73 गांवों में शिक्षा के द्वार, प्रोजेक्ट उड़ान, एक गांव एक वाचनालय…
उचित कार्रवाई की मांग
शहर में यातायात नियंत्रण बनाए रखने के लिए यातायात विभाग द्वारा अधिकारी और कर्मियों की तैनाती की गई है। कुछ कर्मी इंदिरा गांधी चौक सहित शहर के चारों प्रमुख मार्गों पर ड्यूटी पर रहते हैं और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। फिर भी कई स्थानों पर युवा बाइक रेस लगाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। नागरिकों ने ऐसे लापरवाह बाइक सवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
