नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी! अब चालान ही नहीं, वाहन भी होगा सीज, पढ़िए पूरी खबर
Traffic Police Crackdown:नंबर प्लेट पर टेप लगाने, रंग पोतने या उसे छिपाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है। ITMS कैमरों से ऐसे वाहनों की पहचान कर चालान के साथ वाहन सीज होगी।
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
जानकारी देते हुए राजेश कुमार तिवारी (अपार पुलिस अधीक्षक यातायात) (सोर्स- फोटो नवभारत)
Traffic Police Crackdown Tampered Number Plate: यदि आप ट्रैफिक नियमों से बचने के लिए अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट पर टेप लगाते हैं, रंग पोतते हैं, उसे मोड़ देते हैं या किसी अन्य तरीके से छिपाने की कोशिश करते हैं, तो अब सतर्क हो जाइए। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। अब केवल चालान ही नहीं, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन को मौके पर ही सीज भी किया जा सकता है।
नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने पर पुलिस की आधुनिक तकनीक
दरअसल, कई वाहन चालक तेज रफ्तार, रेड लाइट जंप या अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के बाद कैमरों से बचने के उद्देश्य से नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इससे वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है और कानून व्यवस्था प्रभावित होती है। इसी समस्या पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है।
शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर लगे इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के हाई-टेक कैमरे अब हर वाहन की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं। संदिग्ध या अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों को सिस्टम तुरंत चिन्हित कर देता है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: 9 अगस्त की कार सेवा के ऐलान पर प्रशासन अलर्ट, स्वामी सच्चिदानंद को पुलिस का नोटिस
आस्था की अद्भुत मिसाल: मन्नत पूरी होने पर धार्मिक यात्रा पर निकले सुरेश कुमार; 24 दिन से जारी है लोट परिक्रमा
मथुरा में 254 एकड़ अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमवीडीए की बड़ी कार्रवाई से भूमाफियाओं में मचा हड़कंप
आश्रम बनाने के नाम पर 2.90 करोड़ की ठगी और चोरी का खुलासा, जैंत पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: 9 अगस्त की कार सेवा के ऐलान पर प्रशासन अलर्ट, स्वामी सच्चिदानंद को पुलिस का नोटिस
वाहन भी हो सकती है सीज
जांच के दौरान यदि नंबर प्लेट छिपी हुई, मिटाई गई, टूटी हुई या निर्धारित मानकों के विपरीत पाई जाती है, तो वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर वाहन को सीज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी नंबर प्लेट को निर्धारित मानकों के अनुसार साफ, स्पष्ट और सही स्थिति में रखें। ट्रैफिक नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों से बचने के लिए अपनाई गई थोड़ी-सी चालाकी न केवल भारी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है, बल्कि कानूनी कार्रवाई का सामना भी करवा सकती है। सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग ही सड़क सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है।
