Amravati में ट्रैफिक सुधार की तैयारी, आयुक्त ने राजापेठ क्षेत्र का निरीक्षण किया

Amravati MNC Commissioner सौम्या चांडक ने राजापेठ क्षेत्र का निरीक्षण कर ट्रैफिक जाम और पार्किंग सुधार के त्वरित कदमों के निर्देश दिए। जिससे नागरिकों को यातायात में परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
Amravati MNC Commissioner सौम्या शर्मा ने राजापेठ क्षेत्र का निरीक्षण कर ट्रैफिक जाम और पार्किंग सुधार के त्वरित कदमों के निर्देश दिए। जिससे नागरिकों को यातायात में परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
मनपा आयुक्त सौम्या चांडक (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Amravati News In Hindi: शहर में दिन-ब-दिन बढ़ती ट्रैफिक समस्या और सीमित पार्किंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक ने आज राजापेठ क्षेत्र का दौरा कर ट्रैफिक और पार्किंग की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से राहत मिल सके।

राजापेठ क्षेत्र शहर का व्यावसायिक और अत्यधिक भीड़भाड़ वाला इलाका है, जहां अव्यवस्थित पार्किंग के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। इस पृष्ठभूमि में आयुक्त चांडक ने राजापेठ के मुख्य मार्गों, चौराहों और अंडरबायपास क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक विभाग, मनपा के इंजीनियरिंग विभाग, झोन अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे।

मनपा आयुक्त ने दिए निर्देश

मनपा आयुक्त ने इस दौरान तत्काल ऑटो स्टैंड की स्थापना किए जाने, अंडरबायपास रूट से ट्रैफिक पुनर्नियोजन,सभी मुख्य चौक पर संकेतक और दिशासूचक बोर्ड लगाने आदि महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस सहायक आयुक्त संजय खताले, पुलिस निरीक्षक प्रविण वांगे, शहर अभियंता रविंद्र पवार,सहायक आयुक्त भूषण पुसतकर, अतिक्रमण विभाग के सहायक आयुक्त अविनाश रघटाटे, बाजार परवाना विभाग के सहायक आयुक्त दीपक खडेकार, उप अभियंता सुहास चव्हाण, प्रमोद इंगोले, लक्ष्मण पावडे, ट्रैफिक पुलिस और मनपा कर्मचारी मौजुद थे।

मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक ने कहा है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित और नागरिकों को सुरक्षित, सुगम यात्रा अनुभव देने के लिए मनपा प्रतिबद्ध है। यदि मनपा, ट्रैफिक पुलिस और नागरिक मिलकर कार्य करें तो अमरावती की ट्रैफिक व्यवस्था निश्चित रूप से सुधरेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com