-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Fine Rs 20000 For Selling Liquor Decision Gram Sabha Of Mannerajaram Gadchiroli
शराब बिक्री करने पर 20000 का जुर्माना, मन्नेराजाराम की ग्राम सभा का फैसला, विक्रेताओं पर कसी नकेल
- Written By: प्रिया जैस
गड़चिरोली जिले के एक गांव में अवैध शराब बिक्री पर पाबंदी लगाने व कड़े निर्णय लेने के लिए ग्राम सभा में बड़े फैसले लिए गए है। ग्राम सभा में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर जुर्माना लगाया है।

मन्नेराजाराम की ग्राम सभा (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के अतिदुर्गम मन्नेराजाराम गांव में अवैध शराब बिक्री पर पाबंदी लगाने व कड़े निर्णय लेने के लिए ग्राम सभा आयोजित की गई थी। इस ग्राम सभा में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर 20 हजार रुपयों का जुर्माना लगाने के साथ ही उसे रोगायो व अन्य योजना से वंचित रखने का निर्णय लिया गया। भामरागड़ तहसील के अतिदुर्गम क्षेत्र में बसे मन्नेराजाराम में मुक्तिपथ की ओर से ग्राम सभा आयोजित की गई थी।
इसमें शराब के कारण निर्माण होने वाली समस्या लेकर गांव के लोगों ने अवैध शराब बिक्री पर पाबंदी लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन न हो, इसके लिए शराब विक्रेताओं के खिलाफ कड़े निर्णय लिए। प्रस्ताव पर अमल करने के लिए गांव स्तर पर मुक्तिपथ गांव संगठन गठित किया गया। इस दौरान गांव में अवैध शराब की बिक्री करने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना, शराब विक्रेताओं की जानकारी देने वाले को 5 हजार रुपये का पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया।
शराब विक्रेताओं पर कई पाबंदी
गांव के किराना दुकान में 5 किलो से अधिक गुड़ मिलने पर गुड़ जब्त करने का निर्णय लिया गया। गांव में शराब प्राशन कर सड़कों पर घुमते हुए गाली गलौज करने पर 1 हजार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की जाने वाली है। साथ ही शराब विक्रेताओं को रोजगार गारंटी योजना तथा अन्य योजनाओं से वंचित रखने का निर्णय भी लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में आंगनवाड़ी कर्मियों और आशा वर्करों का मोर्चा, 24 माह का कोरोना भत्ता देने की मांग
गड़चिरोली में वन महोत्सव पर विद्यार्थियों ने किया सीडबॉल प्रसारण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गड़चिरोली में फिर शर्मसार हुई व्यवस्था, भामरागढ़ में चारपाई और नाव के सहारे अस्पताल पहुंचा गंभीर मरीज
गड़चिरोली के चुरचुरा और बोदली मेंढा क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
सभा में पुलिस पटेल कृष्णा सिडाम, पूर्व सभापति ईदलशाह मडावी, पेसा ग्राम सभा अध्यक्ष रामपुरी पातर, मुक्तिपथ गांव संगठन अध्यक्ष अनिल मडावी, उपाध्यक्ष ताराबाई पेंदाम, दशरथ चांदेकर, वारलु चांदेकर, चंद्रकला झाडे, राजेश मडावी, सुरेश आसाम, तहसील संगठक निला किन्नाके, स्पार्क विद्यार्थी कार्यकर्ता के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।
खरपुंडी व दिभना में विक्रेताओं पर कार्रवाई, 8000 रुपयों की शराब जब्त
गड़चिरोली तहसील मुख्यालय के समीप होने वाले खरपुंडी व दिभना गांव में गड़चिरोली पुलिस व मुक्तिपथ तहसील दल ने खोज मुहिम चलाकर कुल 8 हजार 650 रुपयों की देशी, विदेशी शराब जब्त की। इस मामले में 2 शराब विक्रेताओं पर मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से अवैध शराब विक्रेताओं में खलबली मची है। खरपुंडी व दिभना दोनों गांव में करीब 7 से 8 शराब विक्रेता सक्रिय है।
दोनों गांव में देशी, महुआ फूल व विदेशी शराब मिलने से आस पास के गांव से नशेड़ियों की भीड़ जुटती है। यहां के शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बावजूद कुछ शराब विक्रेताओं ने अपना अवैध व्यवसाय जारी रखा था। ऐसे में मुक्तिपथ व गड़चिरोली पुलिस ने संयुक्त मुहिम चलाने पर खरपुंडी में सुमित सरकार नामक शराब विक्रेता ने अपने घर के बाथरूम में तथा वॉशिंग मशीन 4 हजार 410 रुपये कीमत की देशी शराब छिपाकर रखी थी।
यह भी पढ़ें – गड़चिरोली में 1000 से अधिक गांवों में छिड़काव, मलेरिया-इंफेक्शन के निर्मूलन के लिए विभाग तैयार
पुलिस ने वाशिंग मशीन समेत शराब जब्त करते हुए संबंधित विक्रेता पर मामला दर्ज किया। दूसरी कार्रवाई दिभना गांव में की गई। यहां करुणा मरपल्लीवार के पास से देशी, विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने 4 हजार 240 रुपये कीमत का माल जब्त कर कार्रवाई की। इस तरह दोनों स्थानों से कुल 8 हजार 650 रुपयों की शराब व वॉशिंग मशीन जब्त की गई। यह कार्रवई एएसआई जयप्रकाश मेश्राम व पुलिस सिपाही ने की। इस समय मुक्तिपथ संगठक रेवनाथ मेश्राम व टीम उपस्थित थी।
Fine rs 20000 for selling liquor decision gram sabha of mannerajaram gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा जिला सहकारी बैंक ने फसल ऋण वितरण में बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य का 102% हासिल
Jul 15, 2026 | 02:35 PMबांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PMगर्मी की महंगाई के बाद मानसून में सस्ती हुई हवाई यात्रा; दिल्ली-मुंबई रूट के किराये में 60% से ज्यादा की कटौती
Jul 15, 2026 | 02:30 PMकोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PMदूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
Jul 15, 2026 | 02:27 PMJapan Gold Reserve: समंदर में 700 मीटर नीचे मिला सोने का विशाल खजाना, चट्टानों में है अपार भंडार
Jul 15, 2026 | 02:25 PMWardha News: वर्धा वन विभाग की नियुक्ति विवादों में, मानद वन्यजीव रक्षक चयन पर सवाल
Jul 15, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM














