Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli News: प्रशिक्षण के लिए 53 किसान हुए रवाना, फार्मर कप 2026 अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर

Farmer Cup 2026: धानोरा तहसील के 53 किसान फार्मर कप 2026 के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हुए। प्रशिक्षण में गुटखेती, आधुनिक कृषि तकनीक, शाश्वत खेती और आय वृद्धि पर मार्गदर्शन किया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 09, 2026 | 05:20 PM

Farmer Cup 2026:धानोरा तहसील (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhanora Farmer Training: फार्मर कप 2026 अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण के लिए धानोरा तहसील के 53 किसान रवाना हुए हैं। यह प्रशिक्षण 8 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया। इसमें 30 महिला और 23 पुरुष किसान शामिल हुए, जबकि कृषि अधिकारी और नोडल अधिकारी सहित कुल 55 प्रशिक्षणार्थी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

किसान रवाना करने का कार्यक्रम

किसानों को प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं देकर रवाना करने के लिए जिला कृषि अधीक्षक हिरलकर, आत्मा के हरणे, उपविभागीय कृषि अधिकारी गिरीपुंजे, चलाख, मोहुर्ले, उमेद अभियान के सदस्य आदि उपस्थित थे। किसानों को हरी झंडी दिखाकर वरोरा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए भेजा गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य और लाभ

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुटखेती की संकल्पना पर विशेष जोर दिया गया। गुट खेती से किसानों में एकजूटता और सहकार्य बढ़ता है, उत्पादन खर्च में बचत होती है और आधुनिक खेती तकनीक अपनाने का अवसर मिलता है। इसके अलावा, सामूहिक फसल नियोजन, विभागीकरण, बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि सामग्री की सामूहिक खरीदी से खर्च कम होता है और उत्पादन में वृद्धि होती है।

सम्बंधित ख़बरें

Bhandara News: झरी तालाब के पानी को लेकर विवाद गहराया, ग्रामीणों ने दी जलसमाधि की चेतावनी

‘वंदे मातरम’ के बंटवारे ने बोए देश के विभाजन के बीज, शहजाद पूनावाला का नेहरू और कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रमुख चौराहों पर लगेंगे CCTV, आसगांव की ग्रामसभा में 7 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

Gondia News: कार्यालयों से शिकायत पेटियां गायब, प्रशासन की अनदेखी, असमंजस की स्थिति बरकरार

ये भी पढ़े: प्रमुख चौराहों पर लगेंगे CCTV, आसगांव की ग्रामसभा में 7 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान

गुटखेती के माध्यम से किसानों को सीधे बाजारपेठ से संपर्क, सामूहिक बिक्री, मूल्यवर्धन और प्रोसेसिंग उद्योग के अवसर भी मिलते हैं। महिला किसान और युवकों की बढ़ती भागीदारी ग्रामीण स्तर पर सामाजिक और वित्तीय सशक्तिकरण को गति देती है। Nइस प्रशिक्षण के दौरान किसानों को शाश्वत खेती पद्धति, आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं और गुटखेती द्वारा आय वृद्धि के अवसरों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

Farmer cup 2026 dhanora prashikshan shivir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2026 | 05:20 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra
  • Vidarbha Farmers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.