वैनगंगा नदी से गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा, 8 मवेशियों को जीवनदान
Vainganga River Cow Rescue: वैनगंगा नदी घाट से गोवंश तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 8 मवेशियों को जीवनदान मिला।
- Written By: आंचल लोखंडे
पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Chamorshi News: अवैध व्यवसाय पर नकेल कसने के लिए चामोर्शी पुलिस ने कमर कसी है। इस दौरान चामोर्शी तहसील के गणपुर के वैनगंगा नदी घाट से कत्तलखाने में हो रही गोवंश तस्करी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 21 नवंबर को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वैनगंगा नदी घाट से तस्करी हो रहे 8 मवेशियों की जान बचाते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा है।
इस कार्रवाई से तस्करों में हडकंप मचा है। चामोर्शी तहसील के गणपुर के वैनगंगा नदी घाट मार्ग से अवैध रूप से गोवंश की यातायात होने की गुप्त जानकारी चामोर्शी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक दीपक डॉब को मिली। इस जानकारी के आधार पर पुलिस के विशेष दस्ते ने 21 नवंबर को सुबह 11।30 से 12।30 बजे के दौरान मार्ग पर जाल बिछाया।
तस्करों का घेराव
इस दौरान कुछ लोग गोवंश को निर्दयतापूर्वक कत्तल करने ले जा रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तस्करों का घेराव किया। इस दौरान इस दौरान घटना स्थल से पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा। कार्रवाई पुलिस निरीक्षक दीपक डोंब के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक विशाल नल्लावार, सहायक फौजदार धनंजय मेश्राम, पुलिस सिपाही भावेश वरगंटीवार तथा दस्ते ने की। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक विशाल नल्लावार कर रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में NEET Re-Exam को लेकर हाई अलर्ट जारी, केंद्रों पर जैमर और CCTV से होगी निगरानी, इतने हजार छात्र होंगे
वर्धा में पेड़ काटते समय दो टहनियों के बीच सिर फंसने से युवक की दर्दनाक मौत, जेसीबी की मदद से निकाला गया शव
छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस बल मे अनोखी पहल, संवाद से तय की गयी 196 पुलिसकर्मियों कि पोस्टिंग
वर्धा में चोरों का तांडव: एक ही रात में तीन दुकानों के शटर उठाए, ज्वेलर्स से 8.30 लाख के माल पर साफ किया हाथ
1 आरोपी हुआ फरार : चामोर्शी
तहसील के गणपुर के वैनगंगा नदी घाट पर पुलिस ने जाल बिछाकर गोवंश तस्करी करने वाले 5 आरोपियों को दबोचा है। वहीं एक तस्कर फरार हुआ। गिरफ्तार तस्करों में चामोर्शी तहसील के लखमापुर बोरी निवासी विलास माकोजी सुरजागडे (55), चंदु गणपति चौधरी (50), मारोती यादव नानगिलवार (75), दशरथ उगुजी बारसागडे (50) व बंडु केशव दुधबडे (48) का समावेश है। इस दौरान गोपचिद मनोहर चलाख (35) आरोपी फरार हुआ है। पुलिस उसकी खोज कर रही है।
ये भी पढ़े: 226 ग्राम पंचायतों में चलाया महाश्रमदान उपक्रम, ग्रामीणों के सहयोग से पगडंडियों की मरम्मत
1.20 लाख कीमत के गोवंश
गोवंश तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 गोवंश की जान बचायी है। उक्त गोवंश की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इस संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ चामोर्शी पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अवैध व्यवसाय को नहीं बख्शेंगे
चामोर्शी थानेदार दीपक डोंब ने कहा कि चामोर्शी पुलिस थाना अंतर्गत किसी भी तरह के अवैध व्यवसाय, गोवंश तस्करी या कानून का उल्लंघन सहन नहीं किया जाएगा। जो कोई ऐसे गैरकानूनी कृत्यों में सहभागी होंगे, उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून का दरारा तथा सामाजिक शांति अबाधित रखने के लिए पुलिस दल सदैव तत्पर है।
