पुणे पुलिस की ड्रग्स माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, 162 केस, 283 आरोपी गिरफ्तार, 11.28 करोड़ का माल जब्त
Pune Crime News: पुणे पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 283 आरोपियों को गिरफ्तार किया और ₹11.28 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त किए। पीड़ितों के लिए पुनर्वास मॉडल भी लागू किया।
- Written By: रूपम सिंह
अमितेश कुमार पुणे पुलिस आयुक्त (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pune Police Drugs Crackdown: पुणे में ड्रग्स और उनके तस्करों के खिलाफ पुणे पुलिस ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर व्यापक अभियान चलाया है। चालू वर्ष में पुलिस ने 162 मामले दर्ज कर 283 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 11.28 करोड़ मूल्य के नशीले पदार्थ और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करों के खिलाफ मकोका और एनडीपीएस जैसे कड़े कानूनों के तहत कार्रवाई की है।
इसके साथ ही, नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को इलाज और पुनर्वास का मौका देने के लिए एक नया मॉडल भी पेश किया गया है। बढ़ते शहरीकरण, आईटी क्षेत्र के विस्तार और बड़ी संख्या में आने वाले छात्रों के कारण पुणे को ड्रग्स तस्कर निशाना बना रहे हैं।
इसे देखते हुए पुणे पुलिस ने चार-स्तरीय रणनीति अपनाई हैः आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ना, वित्तीय नेटवर्क को नष्ट करना, पीड़ितों का इलाज और जन जागरूकता। इस अभियान की खास बात यह है कि नशे के शिकार लोगों को अपराधी न मानकर उपचार का अवसर दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: गोंदिया में जल जीवन मिशन के संविदा कर्मचारियों का कामबंद आंदोलन, 8 महीने से मानदेय लंबित
नागपुर में तड़ीपार गुंडे का खौफ: कुल्हाड़ी दिखाकर युवक पर हमला, जान बचाने पीड़ित ने खुद लाकर दी शराब!
नागपुर के 24 हजार से अधिक किसानों को कर्जमाफी की सौगात! जिलाधिकारी बोले-कोई भी किसान लाभ से नहीं रहेगा वंचित
Akola News: अकोला में संभावित जल संकट से निपटने की तैयारी, 1.55 करोड़ की जल योजना को मंजूरी
एक को भेजा गया नशामुक्ति केंद्र
नांदेड सिटी पुलिस थाने के एक मामले में आरोपी की इच्छा पर अदालत ने उसे एनडीपीएस अधिनियम की धारा 64(ए) के तहत नशामुक्ति केंद्र भेजने का आदेश दिया। पुणे में अपनी तरह की यह पहली कार्रवाई है, जो राज्य के लिए भी एक नई दिशा तय कर सकती है। इसके अलावा, नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़े 138 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि ‘कैंपस कनेक्ट’ पहल के तहत 104 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को सतर्क किया गया है।
यह भी पढ़ें:- विरार-अलीबाग कॉरिडोर को रफ्तार: 45% भूमि अधिग्रहण पूरा, अगस्त अंत तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य
पुणे शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बाताया की नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुणे पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी। ड्रग माफियाओं पर कठोर कार्रवाई चलती रहेगी। लेकिन नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को काउंसलिंग, उपचार और पुनर्वास का मौका देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
