- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Senior Citizen Digital Arrest Fraud Ips Rashmi Shukla 1 Crore Scam
मुंबई में डिजिटल अरेस्ट का फंदा: 80 साल की महिला से 1.08 करोड़ की ठगी, खुद को IPS बताकर लगाया चूना
Mumbai News: मुंबई में ठगों ने 80 वर्षीय महिला को आईपीएस अधिकारी बनकर 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाया और महिला से 1.08 करोड़ रुपये ठग लिए। साइबर सेल ने FIR दर्ज कर 35 लाख फ्रीज किए हैं।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Digital Arrest Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ठगों ने 80 साल की एक वरिष्ठ नागरिक महिला को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.08 करोड़ रुपये से धोखा दिया। खुद को आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला बताने वाली एक महिला और उसके साथियों ने यह पूरी साजिश रची थी।
मुंबई में ठगों ने वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाने का एक नया तरीका अपनाया है, जहां ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी की गई है। सेंट्रल साइबर सेल ने इस घटना की रिपोर्ट मिलते ही केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैसे हुई धोखाधड़ी की शुरुआत?
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उन्हें 27 अक्टूबर को एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को ‘विजय खन्ना’ नामक अधिकारी बताया और दावा किया कि उनके आधार कार्ड का उपयोग एक मनी-लॉन्ड्रिंग केस में हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
Uddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu: महाराष्ट्र राजनीति गरमाई, बच्चू कडू को MLC टिकट पर उद्धव का तीखा हमला
Bhayandar Link Road Crane Accident: दहिसर-भाईंदर लिंक रोड निर्माण के दौरान दुर्घटना, सुरक्षा पर उठे सवाल
Maharashtra Pump Storage: महाराष्ट्र में 3.82 लाख करोड़ का ऊर्जा निवेश, 70,325 मेगावॉट उत्पादन का लक्ष्य
विजय खन्ना ने उन्हें धमकी दी कि उनका मोबाइल नंबर जल्द ही ब्लॉक कर दिया जाएगा। घबराहट में महिला की कॉल एक दूसरी महिला को ट्रांसफर कर दी गई, जिसने खुद को आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला बताया। इसके बाद ठगों ने कहा कि महिला अब ‘डिजिटल अरेस्ट’ में हैं और उन्हें जांच में सहयोग करना होगा।
फर्जी अरेस्ट वारंट और मानसिक दबाव
ठगों ने पीड़ित को एक फर्जी अरेस्ट वारंट भी भेजा, जिसके आधार पर भारी रकम ट्रांसफर करने के लिए लगातार दबाव बनाया गया। उन्हें डराया गया कि अगर वे सहयोग नहीं करेंगी, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार चल रहे मानसिक दबाव और धमकियों के चलते पीड़ित महिला ने 1.08 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में भेज दिए।
कुछ दिनों बाद जब कॉल्स आना बंद हो गईं और बैंक अकाउंट में रकम शून्य हो गई, तब पीड़ित को एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। जांच में पता चला कि यह बड़ी राशि नागपुर के हितेश महुस्कर नामक व्यक्ति के बैंक खाते में भेजी गई थी।
यह भी पढ़ें:- मंत्री पंकजा मुंडे के PA की पत्नी ने की आत्महत्या, परिवार ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके खाते से 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी वाली राशि फ्रीज कर ली है। आरोपी के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) और IT एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
साइबर सेल का जरूरी अलर्ट
पुलिस ने इस गंभीर साइबर फ्रॉड के मद्देनजर नागरिकों को चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि भारतीय कानून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसा कोई प्रावधान नहीं है। साइबर सेल ने सलाह दी है कि कोई भी पुलिस अधिकारी फोन पर न तो गिरफ्तारी कर सकता है और न ही पैसे मांग सकता है।
नागरिकों को किसी भी स्थिति में OTP साझा न करने, अनजान कॉल्स को नजरअंदाज करने और फ्रॉड होते ही तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी गई है।
Mumbai senior citizen digital arrest fraud ips rashmi shukla 1 crore scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMनागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
May 03, 2026 | 08:52 AMदिल्ली के शहादरा में बड़ा हादसा, घर में लगा AC फटा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
May 03, 2026 | 08:46 AMUddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu: महाराष्ट्र राजनीति गरमाई, बच्चू कडू को MLC टिकट पर उद्धव का तीखा हमला
May 03, 2026 | 08:45 AM3 मई और 3 दिग्गज मुख्यमंत्री! अशोक गहलोत, उमा भारती और रघुवर दास का जन्मदिन आज; समर्थकों से मांगा ये खास तोहफा
May 03, 2026 | 08:44 AMHSC रिजल्ट 2026: नागपुर विभाग भले पीछे, लेकिन सिटी टॉपर्स ने 97%+ अंकों से रचा सफलता का नया इतिहास
May 03, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














