मुंबई मैनहोल मौत मामला, ठेकेदार समेत 4 पर FIR, 3 मजदूर हिरासत में, मुख्य आरोपी अब भी फरार
Mumbai News: मुंबई के साकीनाका में भारी बारिश के दौरान खुले मैनहोल में गिरने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार और 3 मजदूरों पर FIR दर्ज की है। तीन आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
- Written By: रूपम सिंह
सांकेतिक फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mumbai Sakinaka Manhole Death: मुंबई के साकीनाका इलाके में भारी बारिश के दौरान खुले मैनहोल में गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साकीनाका पुलिस ने इस मामले में एक ठेकेदार और तीन मजदूरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद मुख्य आरोपी ठेकेदार फरार हो गया, जबकि तीन मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
मजदूरों से हो रही पूछताछ
पुलिस तीनों मजदूरों से यह जानने का प्रयास कर रही है कि मैनहोल को बिना किसी सुरक्षा बैरिकेड, ढक्कन या चेतावनी बोर्ड के खुला क्यों छोड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों के पालन में गंभीर लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
ठेकेदार की तलाश में चार विशेष टीमें
मुख्य आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार विशेष टीमें गठित की हैं। ये टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का मानना है कि ठेकेदार की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कल, BCI ग्रीन वैली नागपुर ऑरेंजेस की होगी ग्रैंड लॉन्चिंग
सिंहस्थ कुंभ की सुरक्षा में AI और GPS का पहरा, नासिक पुलिस की हाईटेक तैयारी
नासिक कुंभ मेला टेंडर में 2,270 करोड़ का महाघोटाला? अनिल परब के आरोपी से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र महिला आयोग में 11 महीने में 16,608 शिकायतें, मंत्री अदिति तटकरे ने विधान परिषद में पेश किए आंकड़े
बीएमसी अधिकारियों की भूमिका की भी होगी जांच
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ने के साथ बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के संबंधित अधिकारियों या सुपरवाइजरों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। यदि लापरवाही या जिम्मेदारी तय होती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र महिला आयोग में 11 महीने में 16,608 शिकायतें, मंत्री अदिति तटकरे ने विधान परिषद में पेश किए आंकड़े
बीएमसी अधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे ने बताया कि यह मामला बीएमसी के एल-वार्ड के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) (लापरवाही से मृत्यु कारित करना) और धारा 3(5) (समान आशय) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद बारिश के दौरान खुले मैनहोल और नागरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
