प्रतीकात्मक तस्वीर
Fraud With An 80 Year Old Elderly In Mumbai: सोशल मीडिया की दोस्ती ने 80 साल के बुजुर्ग की जिंदगीभर की जमा-पूंजी छीन ली। महिला की फेसबुक पर आई एक फ्रेंड रिक्वेस्ट ने भरोसे का ऐसा जाल बुना कि बुजुर्ग 9 करोड़ रुपए गंवा बैठा। पहले एक महिला ने दोस्ती की, फिर हर बार अलग-अलग महिलाएं नया बहाना बनाकर बुजुर्ग से रकम ऐंठती चली गई। खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद बुजुर्ग की तबीयत खराब है और उन्हें अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग के साथ हुई इस ठगी को देश का अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल फ्रॉड माना जा रहा है।
बुजुर्ग अपने बेटे और बहू के साथ सेंट्रल मुंबई में रहता है। जानकारी के अनुसार 80 साल के बुजुर्ग की अप्रैल 2023 में फेसबुक पर शारवी नाम की एक महिला से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद बुजुर्ग महिला के साथ लगातार बातें करने लगा। बात इतनी बढ़ गई की दोनों के बीच वॉट्सऐप नंबर भी शेयर हो गया। महिला जिसने अपना नाम शारवी बताया था। उसका कहना था कि वह तलाकशुदा है और बच्चों के साथ रहती है। इसके बाद वह कभी बच्चों की बीमारी के नाम पर तो कभी आर्थिक तंगी का बहान करके बुजुर्ग से लगातार पैसे मांगने लगी। बुजुर्ग भी महिला के मांगने पर लगातार पैसे भेजने लगा।
यह मामला यही नहीं रूका। इसके बाद कहानी में कविता नाम की एक और महिला की एंट्री हुई। कविता ने बुजुर्ग से वॉट्सऐप पर संपर्क किया और पहली महिला शारवी से दोस्ती का जिक्र किया और बुजुर्ग से कहा कि मैं आपकी दोस्त बनना चाहती हूं। बात के दौरान कविता बुजुर्ग को उत्तेजक संदेश भी भेजने लगी। कविता ने भी बच्चों की बीमारी के नाम पर बुजुर्ग से पैसे मांगे। यह सिलसिला यही नहीं रूका। कहानी में तीसरी महिला की एंट्री हुई। दिसंबर 2023 में बुजुर्ग को इंटरनेशनल नंबर से भी मेसेज आया। महिला ने अपना नाम दिनाज बताया और उसने कहा कि मैं शारवी की बहन हूं। उसने कहा कि शारवी की मौत हो चुकी है। अस्पताल में उसके इलाज का खर्च चुकाना है।
दिनाज ने भी बुजुर्ग से पैसे मांगे और कहा कि वापस कर देगी। बुजुर्ग ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो महिला ने कहना मेरे पास कुछ नहीं है और ज्यादा परेशान किया तो जान दे दूंगी। इसी बीच चौथी महिला बुजुर्ग से संपर्क करती है। उस महिला का नाम जैस्मीन था। उस महिला को भी बुजुर्ग ने पैसे दिए। इन चारों महिलाओं ने मिलकर पीड़ित से 8 करोड़ 70 लाख रुपए ठग लिए।
बताया जा रहा है कि अप्रैल 2023 से जनवरी 2025 तक बुजुर्ग व्यक्ति ने 734 ट्रांजैक्शन में 8 करोड़ 70 लाख रुपये का ऑनलाइन पेमेंट किया। सारी जमा-पूंजी खत्म हो जाने पर बुजुर्ग ने अपनी बहू से 2 लाख रुपए लेकर महिलाओं को दिए। मामला यहीं नहीं रुका। उसने अपने बेटे से भी पांच लाख रुपये मांगे।
यह भी पढ़ें : सावधान! बिग बॉस में एंट्री दिलाने के नाम पर भोपाल के डॉक्टर से ठगी, 10 लाख की लगी चपत
बुजुर्ग यही नहीं रुका पैसे खत्म होने के बाद बेटे से 5 लाख रुपये की डिमांड की ताकि उन ब्लैकमेलर्स को दे सके। इतनी बड़ी रकम की मांग करने पर बेटे ने सख्ती से पूछा कि आखिर आपको इतने पैसों की जरूरत क्या है। तब बुजुर्ग ने अपने साथ हुई ठगी की बात बेटे को बताई। अप्रैल 2023 से जनवरी 2025 तक यानी करीब दो साल तक यह ठगी चली। खुद के साथ हुई धोखाधड़ी की खबर मिलने पर बुजुर्ग की तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि वह डिमेंशिया के शिकार हो गए हैं।
बेटे की शिकायत पर साइबर पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस एंगल से भी जांच कि जा रही है कि क्या आरोपी अलग-अलग महिलाएं थीं या सिर्फ एक महिला ने कई फोन नंबर्स के जरिए ये काम किया है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाया जा रहा है कि ठगी करने वाली महिलाएं ही थीं या इसमें पुरुषों का भी हाथ है।