PMO का झांसा देकर ठेकेदार ने उड़ाए 74 लाख, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Mumbai Fraud News: पीएमओ में संपर्क का झांसा देकर ज्योतिषी से म्हाडा की दुकानें दिलाने के नाम पर 74 लाख की ठगी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने ठेकेदार रवि नरोत्तम शर्मा को गिरफ्तार किया।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Crime News: मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश करते हुए 38 वर्षीय ठेकेदार रवि नरोत्तम शर्मा को गिरफ्तार किया। शर्मा पर आरोप है कि उसने एक शहर के ज्योतिषी को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में अपने उच्च पदस्थ संबंध होने का झांसा देकर 74 लाख रुपए की ठगी की।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शर्मा ने पीड़ित को म्हाडा (MHADA) की दो दुकानें दिलाने का वादा करके ठगा था। उसने दावा किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में उसकी पहुंच के चलते वह यह काम आसानी से करवा सकता है। विश्वास जीतने के लिए, आरोपी ने सरकारी दफ्तरों की नकली मुहरें भी दिखाईं थी। पुलिस ने इसे बरामद कर लिया हैं।
आरोपी के पास से नकली मुहरें मिली
शर्मा को पुलिस ने जल्द ही एस्पलैंड कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस ने उसकी हिरासत मांगी ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि आरोपी के पास कई सरकारी विभागों की नकली मुहरें मिली हैं। इससे शक हो रहा है कि उसने कई अन्य लोगों को भी इसी तरह के घोटाले में फंसा रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक से हर साल बचेगा 2.7 करोड़ लीटर ईंधन, 272 करोड़ रुपये की होगी बचत
मराठा आंदोलन में नया ट्विस्ट, विखे पाटिल के बंगले पर धरना, सरकार पर चालबाजी का आरोप, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
‘लाडकी बहिन योजना होगी बंद’, शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने ट्वीट में पेश किया सबूत
जोगेश्वरी ट्रॉमा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं, एक्स-रे मशीन बंद होने से मरीज परेशान
हो सकते है चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस अब शर्मा के बैंक खातों की जांच कर रही है और यह पता लगाने में लगी है कि कहीं उसके कुछ साथी या सरकारी अधिकारी भी इस ठगी के मामले में शामिल तो नहीं हैं। इस पूरे मामले का दायरा पुलिस की जांच से कहीं बड़ा प्रतीत हो रहा है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान इस घोटाले के और भी चौंकाने वाले पहलू सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- महिला सशक्तिकरण पर बड़ा मंथन! महाराष्ट्र ने मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य के लिए केंद्र से मांगी मदद
आरोपी ने पीड़ित को भरोसा दिलाने के लिए नकली स्टाम्प पेश किया, जो आम व्यक्ति को धोखा देने के लिए काफी था। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि उन्हें इस तरह के किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी हो तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।
मुंबई क्राइम ब्रांच की यह गिरफ्तारी एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जो आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और तथ्य उजागर कर सकती है। पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में और अहम खुलासे होने की संभावना है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
