-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- First There Was An Explosion In The Plant Of The Chemical Company Of Ambernath Then There Was A Fire One Died
अंबरनाथ की केमिकल कंपनी के प्लांट में पहले हुआ विस्फोट फिर लगी आग, एक की मौत
- Written By: कमर.काजी

अंबरनाथ: स्थानीय वडोलगांव एमआईडीसी (Vadolgaon MIDC) परिक्षेत्र स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर लिमिटेड (Blue Jet Healthcare Limited) नामक कंपनी के एक प्लांट में विस्फोट होने की घटना से पूरा परिसर थर्रा गया। इस घटना में सूर्यकांत झिमान नामक एक कामगार की मौत (Death) हो गई और 5 लोगों के घायल होने का समाचार हैं। घायलों में चार की हालत नाजुक (Critical Condition) बताई जा रही है।
ब्लू जेट हेल्थकेयर कंपनी में डायनायट्रो बेंझो ट्रायफ्लोराईड नामक रसायन बनाया जाता है। यह केमिकल फार्मा कंपनी में इस्तेमाल होता है। शनिवार की शाम कंपनी के प्लांट नंबर-2 में एक नाइट्रोजन टैंक लीक हो गया और फाइनल प्रोडक्ट टैंक में गिर गया, इससे एक बड़ा विस्फोट हो गया। एक मजदूर की मौत की पुलिस द्वारा पुष्टि की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Dhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
सावन में करें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हर धाम का अपना है विशेष महत्व
पुलिस ने पूरे इलाके को सील किया
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिश शुरू की, समाचार लिखे जाने के समय भी दमकल कर्मी आग बुझाने का काम कर रहे थे। लेकिन गैस का रिसाव अब भी जारी है और पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। अंबरनाथ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक स्वयं अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर मौजूद थे। प्लांट में कितने कर्मचारी काम कर रहे थे, यह आंकड़ा नहीं मिल सका हैं। आग बुझने के बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
First there was an explosion in the plant of the chemical company of ambernath then there was a fire one died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMDhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
Jul 11, 2026 | 07:54 AMइंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
Jul 11, 2026 | 07:53 AMसावन में करें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हर धाम का अपना है विशेष महत्व
Jul 11, 2026 | 07:48 AMHPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 07:47 AMज्वेरेव ने रचा इतिहास: आर्थर फेरी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष बने
Jul 11, 2026 | 07:40 AMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
Jul 11, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM










