भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में त्र्यंबकेश्वर (महाराष्ट्र), वैद्यनाथ (झारखंड), भीमाशंकर (महाराष्ट्र), नागेश्वर (गुजरात), रामेश्वरम (तमिलनाडु) और घृष्णेश्वर (महाराष्ट्र) भी शामिल हैं। इन सभी ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख शिव पुराण में मिलता है और प्रत्येक धाम की अपनी अलग पौराणिक कथा और धार्मिक मान्यता है। सावन के महीने में इन मंदिरों में विशेष पूजा, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। देशभर से लाखों श्रद्धालु इन पवित्र धामों में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।