- Hindi News »
- Maharashtra »
- Fda Raid Seizes Adulterated Food And Energy Drinks Nashik
नासिक में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई; छापेमारी में सवा लाख की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त
- Written By: रूपम सिंह
Nashik Crime News: नासिक में अन्न व औषध प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान सवा लाख रुपये की मिलावटी खाद्य सामग्री और एनर्जी ड्रिंक्स जब्त किए।

अन्न व औषध प्रशासन महाराष्ट्र राज्य (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nashik FDA Raid Food and Drug Administration: गर्मी के मौसम में एनर्जी ड्रिंक्स और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए ‘अन्न व औषध प्रशासन’ नासिक कार्यालय ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खुफिया जानकारी के आधार पर जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कुल 1,19,712 रुपये की संदिग्ध और मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई अन्न सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देशानुसार और सह आयुक्त (अन्न) श्रीकांत करकाले के मार्गदर्शन में अधिकारियों की एक विशेष टीम द्वारा की गई।
नासिक रोड के जेल रोड स्थित ‘मे। अजनी ट्रेडर्स’ पर बिना लाइसेंस व्यवसाय करने का मामला सामने आया। यहां से कैफीनयुक्त पेय और ‘ऊर्जा पेय’ के नमूने लिए गए और 31,680 रुपये मूल्य की 1584 बोतलें जब्त की गईं। पंचवटी के मार्केट यार्ड स्थित ‘मे। नेहा फूड प्रोडक्ट्स’ भी बिना लाइसेंस के संचालित पाई गई।
कई दुकानों पर मारा छापा
यहां से मैदा पापड़ स्नैक्स के सैंपल लेकर मिलावट और गलत लेबलिंग के संदेह में 13,568 रुपये मूल्य का 336 किलोग्राम का स्टॉक जब्त किया गया। त्र्यंबकेश्वर शहर के ‘मे, बालाजी ट्रेडिंग कंपनी’ में खुले तौर पर बेचे जा रहे ‘रिफाइंड सोयाबीन तेल’ का नमूना लिया गया और मिलावट की आशंका के चलते 68,864 रुपये मूल्य का 430 किलोग्राम तेल जब्त किया गया। इगतपुरी के मुंडेगांव स्थित ‘मे। गुरुदत्त छाया डेअरी होम में बेहद अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में पनीर का उत्पादन और बिक्री पाई गई।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में 17 दिनों में दूसरी बार बढ़ CNG के दाम, डोमेस्टिक PNG भी हुई महंगी, जानें नई कीमतें
युद्ध का असर रसोई तक, नागपुर में खाद्य तेल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर; बढ़ी आम लोगों की चिंता
संत निवृत्तीनाथ महाराज पालकी की तैयारियां पूरी, सुरेगांव की बैल जोड़ी को मिला रथ खींचने का सम्मान
रानी बाग में टॉय ट्रेन शुरू करने की मांग, विधायक प्रमोद जठार ने महापौर को सौंपा प्रस्ताव
यह भी पढ़ें:- संत निवृत्तीनाथ महाराज पालकी की तैयारियां पूरी, सुरेगांव की बैल जोड़ी को मिला रथ खींचने का सम्मान
यहां से 3200 रुपये मूल्य का 10 किलोग्राम पनीर जब्त कर नष्ट कर दिया गया। सिन्नर के मालेगांव स्थित ‘मे। स्वामी बेद्रेजेस से मीठे कार्बोनेटेड पेय का नमूना लेकर मिलावट के संदेह में 2400 रुपये मूल्य की बोतलें जब्त की गई।
Fda raid seizes adulterated food and energy drinks nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई; छापेमारी में सवा लाख की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त
May 30, 2026 | 11:38 AMमुंबई में 17 दिनों में दूसरी बार बढ़ CNG के दाम, डोमेस्टिक PNG भी हुई महंगी, जानें नई कीमतें
May 30, 2026 | 11:35 AMअब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM‘चाहती तो पर्दा डाल सकती थी सरकार, लेकिन…’, NEET-UG विवाद पर JDU सांसद की दोटूक, बोले- सरकार की नीयत साफ
May 30, 2026 | 11:33 AMनाले के गंदे पानी में प्याज धोता दिखा दुकानदार, वायरल वीडियो देख लोगों का उठा स्ट्रीट फूड से भरोसा
May 30, 2026 | 11:27 AMयुद्ध का असर रसोई तक, नागपुर में खाद्य तेल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर; बढ़ी आम लोगों की चिंता
May 30, 2026 | 11:24 AMनौसेना की वीरता और आधुनिक शक्ति का प्रतीक बनेगी ‘Naval Shaurya Vatika’, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे उद्घाटन
May 30, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM












