- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rajnath Singh And Yogi Will Inaugurate The Naval Shaurya Vatika
नौसेना की वीरता और आधुनिक शक्ति का प्रतीक बनेगी ‘Naval Shaurya Vatika’, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे उद्घाटन
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Naval Shaurya Vatika Lucknow: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में 'नौसेना शौर्य वाटिका' का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान भारतीय नौसेना का पराक्रम देखने को मिल सकता है।

सीएम योगी-राजनाथ सिंह(सोर्स- सोशल मीडिया)
Naval Shaurya Vatika Lucknow Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन इकाना स्टेडियम के पास किया जाएगा। इस दौरान भारतीय नौसेना का पराक्रम दिखाए जाने की उम्मीद है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यूपी के सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज, लखनऊ में बनी भव्य ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 2 एकड़ में फैला यह परिसर हमारी नौसेना के अदम्य साहस और आधुनिक क्षमताओं का जीता-जागता प्रतीक है। हमारे बहादुर नौसैनिकों की वीरता को उत्तर प्रदेश का हार्दिक नमन। जय हिंद!”
आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि नौसेना शौर्य वाटिका’ भारतीय नौसेना के वीर सेनानियों को समर्पित श्रद्धांजलि स्थल है। यह संग्रहालय हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव की भावना को भी प्रबल करेगा। पर्यटक इस संग्रहालय को देखकर नौसेना के कर्तव्य एवं पराक्रम पर गर्व करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मिशन से फैशन बनी पत्रकारिता: ‘उदंत मार्तंड’ से डिजिटल युग तक के सफर का विश्लेषण, पढ़ें ये खास लेख
95% अपराधी यादव समाज से होते हैं… ओपी राजभर का अखिलेश पर भीषण हमला, सपा को बताया कौरवों की सभा
बेटी हाथ जोड़ती रही, महिला नेता को लोहे की रॉड से पीटते रहे SP के लीडर, सीसीटीवी VIDEO आया सामने, मचा बवाल!
Yogi Adityanath: माफियाओं को सीएम योगी का कड़ा संदेश, कहा- पिस्तौल लहराया तो होगी रावण और कंस जैसी दुर्गति..
बता दें कि रक्षा मंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह आज अपने निर्वाचन क्षेत्र में उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। नौसेना शौर्य वाटिका कार्यक्रम का समय शनिवार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच निर्धारित है। इस दौरान राजनाथ सिंह लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का भी जायजा लेंगे।
कम होगी लखनऊ-कानपुर शहर की दूरी
बता दें कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम होकर लगभग 45-50 मिनट रह जाएगा। 15 जून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्र को समर्पित किए जाने की संभावना है। नौसेना शौर्य वाटिका को भारतीय नौसेना और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से एक ओपन-एयर नौसैनिक संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है।
यह भी पढ़े- अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब
अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा का उद्देश्य विजिटर्स को सेवामुक्त नौसैनिक संपत्तियों, व्याख्यात्मक प्रदर्शनों और इंटरैक्टिव प्रदर्शनियों के माध्यम से भारत की समुद्री विरासत की गहरी समझ प्रदान करना है। इन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा और समुद्री अभियानों में नौसेना की भूमिका के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।
पर्यटकों के लिए होगा खास आकर्षण
नौसेना शौर्य वाटिका में दर्शकों के लिए कई खास आकर्षक नौसैनिक सामग्री रखी गई हैं। जिसमें भारतीय नौसेना का सेवानिवृत्त युद्धपोत आईएनएस गोमती मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। बता दें कि युद्धपोत आईएनएस गोमती को 28 मई 2022 को सेवा से सेवानिवृत्त किया गया था। इसके अलावा नौसेना शौर्य वाटिका’ में एंकर, एके-726 मीडियम रेंज गन, सीईटी-53एम पनडुब्बी अवरोधक, जिफ-101 लॉन्चर विद आरजे, कैपस्टन ड्रम, जहाज का मुख्य मस्तूल (मास्ट) और प्रोपेलर भी दिखाए जाएंगे। प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शकों को भारतीय नौसेना की तकनीकी क्षमता, वीरता और समुद्री विरासत को बारीकी से जानने का मौका मिलेगा।
Rajnath singh and yogi will inaugurate the naval shaurya vatika
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नौसेना की वीरता और आधुनिक शक्ति का प्रतीक बनेगी ‘Naval Shaurya Vatika’, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे उद्घाटन
May 30, 2026 | 11:18 AMसंत निवृत्तीनाथ महाराज पालकी की तैयारियां पूरी, सुरेगांव की बैल जोड़ी को मिला रथ खींचने का सम्मान
May 30, 2026 | 11:18 AMरानी बाग में टॉय ट्रेन शुरू करने की मांग, विधायक प्रमोद जठार ने महापौर को सौंपा प्रस्ताव
May 30, 2026 | 11:15 AMनागपुर यूनिवर्सिटी में भाजयुमो का हल्लाबोल, छात्र समस्याओं पर फिर गरमाई RTMNU; 10 दिन का अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 11:13 AMमिशन से फैशन बनी पत्रकारिता: ‘उदंत मार्तंड’ से डिजिटल युग तक के सफर का विश्लेषण, पढ़ें ये खास लेख
May 30, 2026 | 11:09 AMOura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
May 30, 2026 | 11:08 AMसीहोर में बड़ा हादसा: श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गिरा पंडाल, दबने से 30 श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी
May 30, 2026 | 11:00 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM













