मुंबई में 17 दिनों में दूसरी बार बढ़ CNG के दाम, डोमेस्टिक PNG भी हुई महंगी, जानें नई कीमतें

Mumbai CNG Price Hike: महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG और घरेलू PNG की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है।
Mumbai CNG Price Hike latest rates
मुंबई में CNG के दाम बढ़े (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

CNG New Rate In Mumbai: मुंबईकरों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। महानगर गैस लिमिटेड ने 17 दिनों में दूसरी बार CNG के दाम बढ़ाए हैं। इसी के साथ ही PNG के दाम में भी इजाफा कर मुंबईकरों की जेबों पर बोझ लाद दिया है। शुक्रवार मध्यरात्रि से CNG की कीमत 2 रुपए प्रति किलो, जबकि घरेलू PNG की दर 50 पैसे प्रति एससीएम बढ़ा दी गई है। गैस खरीद लागत में बढ़ोतरी, घरेलू गैस आवंटन में कमी और गिरते रुपया इसकी वजह बताया गया है। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों से ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। किराया बढ़ाने की मांग भी एक बार फिर तेज होने की संभावना है।

क्या हैं CNG और PNG की नई दरें?

मुंबई महानगर क्षेत्र के लाखों CNG उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। महानगर गैस लिमिटेड PNG की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरें 29-30 मई की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं। संशोधित दरों के अनुसार अब मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में CNG 86 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी, जबकि घरेलू PNG की कीमत 52 रुपए प्रति एससीएम हो गई है। इससे पहले 13 मई को भी एमजीएल ने CNG की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि की थी। 17 दिनों के भीतर CNG के दामों में बढ़ोतरी की गई है। एमजीएल के अनुसार घरेलू प्राकृतिक गैस के आवंटन में कमी, महंगे गैस स्रोतों पर बढ़ती निर्भरता और गिरते भारतीय रुपए से गैस खरीद लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

CNG के दाम में बढोतरी से क्या असर पड़ेगा?

CNG कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों पर पड़ने की संभावना है। मुंबई और उपनगरों में बड़ी संख्या में सार्वजनिक परिवहन वाहन CNG ईंधन पर निर्भर है ऐसे में चन लागत बढ़ने से वाहन चालको की परिचालन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ सकती है।

प्रति किमी एक रुपए किराया बढ़ाने की मांग

गौरतलब है कि 13 मई को हुई पिछली मूल्यवृद्धि के बाद ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने परिवहन प्राधिकरणों के समक्ष किराया संशोधन की मांग उठाई थी। यूनियनों का कहना था कि बढ़ती ईंधन कीमतों, रखरखाव खर्च और अन्य परिचालन लागतों के कारण मौजूदा किराए पर सेवाएं संचालित करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने प्रति किलोमीटर एक रुपए किराया बढ़ाने की मांग की थी।

MLG का दावा, CNG अब भी किफायती ईंधन

हालांकि, महानगर गैस लिमिटेड (MLG) का दावा है कि मूल्यवृद्धि के बावजूद CNG अब भी अपेक्षाकृत किफायती ईंधन बना हुआ है। कंपनी के अनुसार मौजूदा बाजार दरों के आधार पर CNG के उपयोग से पेट्रोल की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत और डीजल की तुलना में करीब 12 प्रतिशत तक की बचत होती है। इसी वजह से निजी वाहन मालिकों और सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में CNG की मांग बनी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com