-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Eknath Shinde Advice To The Opposition To Accept The Mandate
एकनाथ शिंदे की विपक्ष को दो टूक, कहा- EVM पर लोगों को गुमराह करना छोड़कर जनादेश स्वीकारें
- Written By: रीना पंवार
EVM पर उठ रहे सवालों को लेकर एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आप जीतते हैं तो ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं होती लेकिन जब आप हारते हैं तो मशीन खराब हो जाती है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
मुंबई : हाल में हुए विधानसभा चुनावों में हार से तिलमिलाई महाविकास आघाड़ी नतीजों के बाद से EVM को लेकर भाजपा और महायुति पर लगातार हमलावर बनी हुई है। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में लोगों को गुमराह करने और जनादेश को स्वीकार न करने का आरोप लगाया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने 20 नवंबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में अपने काम की वजह से जीत हासिल की है इसलिए विपक्षी महाविकास आघाडी(एमवीए) को जनादेश को स्वीकार करना चाहिए और विकास कार्यों में सरकार का समर्थन करना चाहिए।
EVM को लेकर विपक्ष लगा रहा आरोप
बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे आए थे। इस चुनाव में भाजपा, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के ‘महायुति’ गठबंधन ने 230 सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना(उबाठा) और शरद पवार नीत राकांपा(एसपी) के विपक्षी गठबंधन को केवल 46 सीट मिली थीं। करारी हार से दुखी विपक्षी दलों ने चुनाव में हार के लिए ईवीएम में छेड़छाड़ और अनियमितता का आरोप लगाया है। इसके अलावा वे बैलेट पेपर से मतदान की मांग भी कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
शिवसेना UBT विधायकों की अग्नि परीक्षा, राम रक्षा आंदोलन के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई अहम बैठक
मुंबई लोकभवन में सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, कोल्हापुर SRPF जवान की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
शिंदे ने विपक्ष को दी नसीहत
EVM पर उठ रहे सवालों को लेकर शिवसेना प्रमुख ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “जब आप जीतते हैं तो ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं होती लेकिन जब आप हारते हैं तो मशीन खराब हो जाती है। यह सही तरीका नहीं है।” उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि उसे जनादेश को स्वीकार करना चाहिए कि उन्हें निर्णायक रूप से पराजय मिली है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने चुनाव में उसे उसकी जगह दिखा दी और साबित कर दिया कि वे घर बैठने वालों को वोट नहीं देते।
लोकसभा चुनाव में MVA को मिली थी ज्यादा सीटें
शिंदे ने आगे कहा, “लोकसभा चुनाव में महायुति को 2.48 करोड़ मत मिले, जो 43.55 प्रतिशत है। एमवीए को 2.5 करोड़ मत मिले, जो 43.71 प्रतिशत है। फिर भी विपक्ष को 31 सीट पर जीत हासिल हुई और महायुति को 17 सीट मिलीं। क्या हमें यह कहना चाहिए कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई?” शिंदे ने कहा कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के बारे में भ्रम पैदा करना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा, “लोगों ने हमें हमारे काम के लिए जनादेश दिया है। विलाप करना बंद करें और हमारे द्वारा किए गए विकास कार्यों को स्वीकार करें। जनादेश को स्वीकार करें।”
महाराष्ट्र की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
शिंदे ने यह भी कहा कि विपक्ष ने झारखंड विधानसभा चुनाव और नांदेड़ (महाराष्ट्र) तथा वायनाड (केरल) लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि महायुति को 49.30 प्रतिशत मत और 3.18 करोड़ वोट मिले जबकि एमवीए को 2.35 करोड़ मत मिले। शिंदे ने कहा कि दोनों दलों के बीच एक करोड़ मतों का अंतर है। उन्होंने कहा कि कोई भी गलत काम नहीं होगा और किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Eknath shinde advice to the opposition to accept the mandate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PMछत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
Jul 07, 2026 | 10:42 PMSSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड
Jul 07, 2026 | 10:39 PMTulsi Upay: क्या आप जानते हैं? योगिनी एकादशी पर तुलसी का यह छोटा सा उपाय खोल देगा बंद तक़दीर के ताले
Jul 07, 2026 | 10:38 PMSalman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Jul 07, 2026 | 10:35 PMक्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PMसीहोर में कलयुगी बेटों की बेरुखी: 15 एकड़ जमीन बांटकर व्हीलचेयर पर जनसुनवाई में पहुंची 95 वर्षीय बुजुर्ग मां
Jul 07, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM














