SSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड

SSC Final Answer Key : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की, प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए हैं।
SSC has released the Delhi Police Constable 2025 final answer key, response sheet and scorecards, available for download until July 21, 2026.
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आंसर-की (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

SSC Scorecard : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है।

इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों के प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड (मार्क्स) भी ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं। एसएससी की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से इन दस्तावेजों को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

फाइनल आंसर-की 7 जुलाई 2026 शाम 6 बजे से उपलब्ध है और इसे 21 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक डाउनलोड किया जा सकेगा। निर्धारित समय के बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आंसर-की जारी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि योग्य और अयोग्य दोनों श्रेणी के उम्मीदवारों के अंक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन के जरिए फाइनल आंसर-की, प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी ने सलाह दी है कि सभी अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर इन दस्तावेजों को डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें, क्योंकि 21 जुलाई 2026 के बाद इन्हें देखने या डाउनलोड करने का कोई अवसर नहीं मिलेगा।

आयोग ने यह भी साफ किया है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद व्यक्तिगत अनुरोध पर किसी भी उम्मीदवार को ये दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। डाउनलोड किया गया प्रश्न पत्र केवल व्यक्तिगत उपयोग और परीक्षा के विश्लेषण के लिए मान्य होगा।

अभ्यर्थी 21 जुलाई 2026 आंसर-की जारी डाउनलोड करें

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा 2025 का कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) परिणाम 19 जून 2026 को घोषित किया गया था। अब परिणाम के बाद आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी और अंक भी जारी कर दिए हैं।

उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 फाइनल आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें, फिर रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं।

वहीं मार्क्स देखने के लिए भी लॉगिन करना होगा। भविष्य में किसी भी आवश्यकता को देखते हुए सभी दस्तावेजों का प्रिंटआउट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com