- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dispute In Bjp Shinde Faction Over Maharashtra Legislative Council Elections Minister Dada Bhuse Stakes Claim On Nashik Seat
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव को लेकर बीजेपी-शिंदे गुट में विवाद, नासिक सीट पर मंत्री दादा भुसे ने ठोंका दावा
- Written By: अखिलेश मिश्रा

मुंबई: महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) गठित होने के बाद पहली बार विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हो रहे चुनाव (Maharashtra Legislative Council Elections 2022) को लेकर जहां महाविकास आघाड़ी ने एकजुट होकर मैदान में उतरने की तैयारी की है। वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी-शिंदे गुट (Shinde Faction) में विवाद उभर कर सामने आया है। कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार को लेकर बीजेपी में नाराजगी व्याप्त हैं। वहीं नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर शिंदे गुट के मंत्री दादा भुसे ने दावा ठोंका है। इसी वजह से सत्तारूढ़ दल की तरफ से अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं हो पाया है। उम्मीदवारों के नामांकन की तिथि गुरुवार 12 जनवरी को समाप्त हो रही है।
महाविकास आघाड़ी के घटक दलों ने सभी पांचों सीट पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं। महाराष्ट्र की उप राजधानी नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इस बार शिवसेना का उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर रहा है। शिवसेना के गंगाधर नकाड़े ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। हालांकि इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने उत्सुकता दिखाई थी। महाविकास आघाड़ी की बैठक में निर्णय लिया गया कि मराठवाड़ा सीट पर एनसीपी लड़ेगी, जबकि नासिक और अमरावती स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी। नागपुर में शिवसेना और कोंकण में शेतकरी कामगार पार्टी चुनाव लड़ेगी।
बीजेपी और शिंदे गुट में अनबन
बीजेपी और शिंदे गुट में उम्मीदवारों को लेकर अनबन देखने को मिल रहा है। सभी पांचों सीटों के लिए बीजेपी की तरफ से बी -फार्म दिया जाना है, लेकिन उम्मीदवार दोनों की रजामंदी से तय किए जाने हैं। कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ज्ञानेश्वर म्हात्रे को उम्मीदवार बनाया गया है। जिसका विरोध बीजेपी में हो रहा है। ज्ञानेश्वर म्हात्रे शिक्षक सेना से जुड़े रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं का मानना है कि कोंकण में भाजपा का शिक्षक सेल वर्षों से काम कर रहा है। कई अच्छे उम्मीदवार होने के बावजूद बाहरी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मलकापुर में 9 लाख के जाली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़; पुलिस पर हमले की कोशिश, 4 गिरफ्तार और एक आरोपी फरार
चंद्रपुर: भाजपा में बयानबाजी तेज, जोरगेवार का मुनगंटीवार पर पलटवार
गड़चिरोली: डीबी दस्ते की बड़ी कार्रवाई; 10.47 लाख की अवैध शराब और वाहन जब्त, एक गिरफ्तार और दो आरोपी फरार
अकोला में विवाहिता की अधजली लाश मामले का पर्दाफाश; हत्यारा पति, सास और एक अन्य गिरफ्तार, 13 तक पुलिस रिमांड
नासिक में भी पेंच फंसा
इसी तरह नासिक में पेंच फंसा हुआ है। शिंदे गुट के कद्दावर मंत्री दादा भूसे इस सीट पर शिंदे गुट के व्यक्ति को ही लड़ाना चाहते हैं। उन्होंने यह मुद्दा मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग में भी उठाया था, लेकिन बीजेपी इस सीट को कत्तई नहीं छोड़ना चाहती है। सूत्र यह बताते हैं कि बीजेपी नासिक में कांग्रेस को पटखनी देने के लिए उसी के सिपहसालार का उपयोग करना चाहती है। इसी वजह से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. सुधीर तांबे ने अभी तक नामांकन फार्म नहीं जमा किया है। बीजेपी उन्ही के पुत्र सत्यजीत तांबे को मैदान में उतारना चाहती है। तांबे के अलावा बीजेपी राजस्व मंत्री राधेकृष्ण विखे पाटिल के भाई डॉ. राजेंद्र विखे पाटिल पर भी विचार कर रही है। इस तरह बीजेपी इस सीट पर कब्जा जमाना चाहती है। इसका कारण यह भी है कि सुधीर तांबे के पहले इस सीट से बीजेपी का उम्मीदवार ही निर्वाचित होता रहा है।
Dispute in bjp shinde faction over maharashtra legislative council elections minister dada bhuse stakes claim on nashik seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
थिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMविवादों के घेरे में आया फिन एलन का कैच, सोशल मीडिया पर OUT और Not Out को लेकर हो रही बहस, देखें वीडियो
Apr 09, 2026 | 09:48 PMहरदीप सिंह पुरी का कतर दौरा, ईरान संघर्ष के बीच एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत
Apr 09, 2026 | 09:37 PMKKR vs LSG: केकेआर ने लखनऊ सुपर सुपर जायंट्स के सामने खड़ा 181 रन का टोटल, पॉवेल ने खेली तेज-तर्रार पारी
Apr 09, 2026 | 09:34 PMइटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PMममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














