-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dhule »
- Shirpur Double Murder Son Kills Parents Muscle Attack Dhule Crime News 2026
शिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
- Written By: आंचल लोखंडे
Shirpur Double Murder News: धुले जिले के शिरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना में बेटे ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने माता-पिता की मुसल से हमला कर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Double Murder (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Shirpur Son Kills Parents News: धुलिया जिले के शिरपुर शहर में शुक्रवार दोपहर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई। पत्नी के सामने अपमान किए जाने से नाराज बेटे ने अपने ही माता-पिता की मुसल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।
घटना शिरपुर शहर के महावीर सोसायटी क्षेत्र में शुक्रवार, 15 मई की दोपहर हुई। मृतकों की पहचान इंदाराम महतो और उनकी पत्नी राजूदेवी महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी बेटी की शादी संपन्न कर घर लौटे थे। इसी दौरान घर में किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
पत्नी के सामने अपमान से भड़का आरोपी
जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान बेटे चंदन इंदाराम महतो को इस बात का गुस्सा आ गया कि उसके माता-पिता ने उसकी पत्नी के सामने अपमानजनक बातें कही थीं। गुस्से में उसने घर में रखा मुसल उठाया और माता-पिता दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना खतरनाक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही पलों में हंसता-खेलता परिवार मातम में बदल गया।
सम्बंधित ख़बरें
Telangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
धुले में एसटी बस और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक की हालत गंभीर, 40 यात्री बाल-बाल बचे
सागर में युवक का शव फंदे पर मिलने से हंगामा, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जाम किया नेशनल हाईवे
भागने की कोशिश, पड़ोसियों ने पकड़ा
हत्या के बाद आरोपी चंदन महतो मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत शिरपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़े: नीट परीक्षा रद्द होने पर भड़के शरद पवार; कहा पहले भी हुई थीं ऐसी घटनाएं, फिर भी सरकार ने नहीं लिया सबक
इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जिस बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी के हाथों माता-पिता की हत्या होने से इलाके में गहरा आक्रोश और शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही शिरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद महावीर सोसायटी क्षेत्र में दहशत और मातम पसरा हुआ है।
Shirpur double murder son kills parents muscle attack dhule crime news 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














