- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dhule »
- Dhule Swastik Cinema Land Dispute Rekha Shah Objection Political Conference
धुले में स्वस्तिक सिनेमा जमीन विवाद फिर चर्चा में, राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश
Dhule Land Fraud Case: धुले के स्वस्तिक सिनेमा की विवादित जमीन पर राजनीतिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर मूल मालिक की पत्नी रेखा शाह ने आपत्ति जताई है और जिलाधिकारी व एसपी से शिकायत की है।
- Written By: अंकिता पटेल

Dhule Swastik Cinema Land Dispute ( सोर्स : शोसल मीडिया )
Dhule Swastik Cinema Land Dispute: धुले शहर के चर्चित स्वस्तिक सिनेमाघर की जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। जमीन के खरीद-फरोख्त मामले में आपराधिक केस अदालत में लंबित होने और आरोपी जमानत पर होने के बावजूद उसी स्थान पर राजनीतिक सम्मेलन आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है।
इस पर मूल जमीन मालिक की विधवा महिला रेखा शाह ने गंभीर आपत्ति जताई है। पीड़ित महिला रेखा शाह ने आरोप लगाया है कि विवादित जमीन पर राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित कर उन पर सामाजिक और राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें सभा से आपत्ति नहीं है, लेकिन विवादित स्थल का उपयोग करना गलत है।
सम्बंधित ख़बरें
सिवेज ट्रीटमेंट की फर्जी कंपनी में ठाणे मनपा का करोड़ों रुपया, गलत तरीके से बिलों की वसूली
भंडारा में संदिग्ध कार से धारदार चाकू बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
गोंडपिपरी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी बाइक, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
इमारतों की ओसी पर सरकार का फैसला, सर्वे के बाद रहिवासियों को मिलेंगी नियमित पानी व अन्य सुविधाएं
मामले के मुख्य बिंदु
विवाद स्वस्तिक सिनेमाघर की जमीन का कथित फर्जीवाड़ा, वर्तमान स्थितिः मामला अदालत में लंबित, आरोपी जमानत पर बाहर, शिकायतः विधवा महिला रेखा शाह द्वारा प्रशासन को ज्ञापन, चिंता। विवादित स्थल के जरिए कानूनी प्रक्रिया पर दबाव बनाने की आशंका।
फर्जीवाड़े का पुराना इतिहास
जानकारी के मुताबिक, स्वस्तिक सिनेमाघर की जमीन कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से खरीदने का आरोप है। इस मामले में नगर भूमापन कार्यालय के कुछ अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज है। आरोपियों को पुलिस और न्यायिक हिरासत में भी रहना पड़ा था और फिलहाल मामला कोर्ट में है।
बाबासाहेब के नाम पर सवाल
आयोजकों का दावा है कि 1937 में इसी स्थान पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की सभा हुई थी। इस पर रेखा शाह ने कहा कि बाबासाहेब ने सामाजिक न्याय का संदेश दिया था।
यह भी पढ़ें:-संपत्ति कर बकायेदारों को राहत, धुले मनपा की 100% ब्याज माफी योजना; लाभ लेने के लिए अंतिम 8 दिन बाकी
ऐसे में बोखाचड़ी के आरोपों से घिरी जमीन पर उनके नाम का इस्तेमाल करना उनके विचारों के विपरीत है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस संवेदनशील स्थिति में क्या रुख अपनाता है।
Dhule swastik cinema land dispute rekha shah objection political conference
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोज़ा रखने में किन बातों का रखें ख़ास ख्याल? जानिए इसके ज़रूरी नियम
Mar 09, 2026 | 10:46 PMअसम चुनाव में हो सकती है समाजवादी पार्टी की एंट्री, अखिलेश यादव उतार सकते हैं 5 उम्मीदवार, क्या है रणनीति?
Mar 09, 2026 | 10:38 PMअभिषेक शर्मा का सपना हुआ पूरा, पिता ने बताया कैसे अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देखा था ये ख्वाब
Mar 09, 2026 | 10:13 PMशेम ऑन टीम इंडिया! विश्व विजेता टीम पर क्यों फट पड़ा 1983 का वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी…आखिर क्या है पूरा मामला?
Mar 09, 2026 | 10:12 PMइटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PMमिडिल ईस्ट संकट: CBSE ने कतर समेत खाड़ी देशों में टालीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 14 मार्च को फिर होगी समीक्षा
Mar 09, 2026 | 10:03 PMमैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PMवीडियो गैलरी

‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM
Video: अली खामेनेई के बाद मोजतबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने क्या ऐलान कर दिया?
Mar 09, 2026 | 03:23 PM
देवास में टीम इंडिया की जीत के बाद हंगामा, हुड़दंगियों ने CSP के कान के पास फोड़ा बम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Mar 09, 2026 | 12:55 PM














