-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Prashant Kishor Meets Sunetra Pawar In Mumbai Bjp Upset
प्रशांत किशोर ने की सुनेत्रा पवार से मुलाकात, महाराष्ट्र में NCP की नई राजनीतिक रणनीति की अटकलें तेज
- Written By: रूपम सिंह
Maharashtra Politics News: बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर ने मुंबई में सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। सुनेत्रा पवार के लिए नया रोडमैप तैयार करने की चर्चा से BJP नाराज है।

प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार (सोर्स-सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics Prashant Kishor Sunetra Pawar Meeting: विभिन्न राजनीतिक दलों की रणनीति बनाने में माहिर प्रशांत किशोर (पीके) का बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद हौसले काफी बुलंद है। इस चुनाव में उन्होंने बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाई है। अब इस सफलता के बाद पीके गुरुवार को मुंबई में राकां की राष्ट्रीय अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार से उनके बंगले पर ख़ास मुलाक़ात की। इस दौरान सुनेत्रा पुत्र पार्थ पवार भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक़ पीके, सुनेत्रा के संकटमोचक बनकर राकां के भविष्य की राजनीति का रोडमैप तैयार करेंगे। दरअसल महायुति में सुनेत्रा को बीजेपी के अलावा शिंदे गुट से वर्चस्व का सामना करना पड़ रहा है।
हाल ही में कांग्रेस ने सुनेत्रा को गूंगी गुड़िया कह कर संबोधित किया था। ऐसे में सुनेत्रा को ऐसे रणनीतिकार की सख्त जरूरत है, जो उनके मजबूत इमेज को जनता के सामने पेश कर सकें। पार्थ पवार, पीके के साथ लगातार संपर्क में थे। यही वजह है कि बिहार में विधानसभा का उपचुनाव खत्म होते ही वे सुनेत्रा पवार से मिलने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। हालांकि पार्टी में इस मुलाकात को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। पीके ने बिहार में जनसुराज्य पार्टी की स्थापना की है।
विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के सभी उम्मीदवार हार गए थे। लेकिन बांकीपुर विस उपचुनाव में पीके ने जीत हासिल कर दिखा दिया है कि वे सिर्फ दूसरे दलों को चुनाव जीताने का गुर नहीं सिखाते हैं, बल्कि खुद भी चुनाव जीतने का हुनर रखते हैं। दो महीने पहले भी पीके ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की थी। उस समय पार्थ पवार ने कहा था कि पीके के पास राजनीति और उसके समीकरणों को समझने की गहरी पैठ है।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व IAS राधेश्याम मोपलवार फिर विवादों में, 200 करोड़ की रेडियो क्लब जेट्टी परियोजना के ठेके पर उठे सवाल
DGP दाते बोले- Gen-Z युवाओं से संवाद जरूरी, केस वापसी की प्रक्रिया शुरू, अभिजीत दीपके पुलिस के संपर्क में
डोंबिवली के मोठागांव से दिसंबर में शुरू होगी रो-रो सेवा, एमएमआर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत
नागपुर मनपा ने जीएसटी हिस्सेदारी में 17% वृद्धि की मांग की, हर महीने 12 करोड़ का अतिरिक्त फंड मिलने की उम्मीद
यह भी पढ़ें:- पूर्व IAS राधेश्याम मोपलवार फिर विवादों में, 200 करोड़ की रेडियो क्लब जेट्टी परियोजना के ठेके पर उठे सवाल
पीके-सुनेत्रा मुलाकात से बीजेपी में नाराजगी
ऐसी खबर है कि पीके और सुनेत्रा की मुलाकात से बीजेपी में नाराजगी है। पीके खुले तौर पर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में महायुति सरकार में शामिल राकां के साथ उनकी नजदीकियां सहयोगी बीजेपी को रास नहीं आ रही है।
प्रशांत किशोर अपने करीबी कंपनी जिसने डीएमके के लिए काम किया है, उस कंपनी को राकां के साथ जोड़ने आए है। यह कंपनी भले ही कागज पर किसी और की दिखाई दे लेकिन इसकी कमान पीके के हाथों में है। एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर यह कहा की बांकीपुर चुनाव के नतीजे आने के बाद तुरंत पीके के साथ चर्चा करना सही नहीं है।
Prashant kishor meets sunetra pawar in mumbai bjp upset
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kya Bolti Public Campaign: देशभर में संगठन विस्तार के लिए अभिजीत दीपके ने बनाया CJP का रोडमैप
Aug 07, 2026 | 10:21 AMR. Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीतकर बढ़ाया भारत का मान
Aug 07, 2026 | 10:15 AMप्रशांत किशोर ने की सुनेत्रा पवार से मुलाकात, महाराष्ट्र में NCP की नई राजनीतिक रणनीति की अटकलें तेज
Aug 07, 2026 | 10:13 AMBritish Army में बड़ा स्कैंडल! ट्रेनिंग के दौरान आर्मी कॉलेज में टीनएज लड़कियों से रेप
Aug 07, 2026 | 10:11 AMऑस्कर विजेता रसेल क्रो संग स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका, हॉलीवुड में फिर दिखेगा जलवा
Aug 07, 2026 | 10:08 AMWorld Breastfeeding Week: नई मांओं के लिए ब्रेस्टफीडिंग की 5 सही पोजीशन, मां और शिशु दोनों रहेंगे कंफर्टेबल
Aug 07, 2026 | 10:01 AMप्रयागराज पहुंचा अतीक के बेटे अबान का शव, कसारी-मसारी में पिता की कब्र के पास ही करे जाएंगे दफन
Aug 07, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














