-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Sadanand Date On Abhijit Deepke Gen Z Protest Cases Withdrawal Maharashtra
DGP दाते बोले- Gen-Z युवाओं से संवाद जरूरी, केस वापसी की प्रक्रिया शुरू, अभिजीत दीपके पुलिस के संपर्क में
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Gen Z Protest Cases Withdrawal: डीजीपी सदानंद दाते ने कहा कि अभिजीत दीपके मई से पुलिस के संपर्क में हैं। जेन-ज़ी आंदोलनकारियों पर दर्ज मामले वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

DGP सदानंद दाते और अभिजीत दीपके (सोर्स: सोशल मीडिया)
Abhijit Deepke Gen Z Protest Cases Withdrawal: छत्रपति संभाजीनगर महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) सदानंद दाते ने कहा कि कॉक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके मई माह से पुलिस के संपर्क में हैं।
अमेरिका में रहने के दौरान भी उनसे लगातार संवाद होता रहा। उस समय दीपके ने अपने माता-पिता की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी, जिसके बाद पुलिस ने उनके परिवार के संपर्क में रहकर आवश्यक कदम उठाए।
FIR वापस लेने की प्रक्रिया
छत्रपति संभाजीनगर पुलिस आयुक्तालय एवं विशेष परिक्षेत्र की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में दाते ने बताया कि जंतर-मंतर आंदोलन के बाद विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन में शामिल जेन-ज़ी आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं की उम्र और उनकी मानसिकता को समझना जरूरी है। संवाद के माध्यम से उन्हें सही दिशा देना पुलिस की प्राथमिकता है।
सम्बंधित ख़बरें
डोंबिवली के मोठागांव से दिसंबर में शुरू होगी रो-रो सेवा, एमएमआर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत
नागपुर मनपा ने जीएसटी हिस्सेदारी में 17% वृद्धि की मांग की, हर महीने 12 करोड़ का अतिरिक्त फंड मिलने की उम्मीद
छत्रपति संभाजीनगर समीक्षा बैठक में DGP सदानंद दाते का नया एक्शन प्लान, बोले- अपराधियों पर हो निर्णायक कार्रवाई
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: MPID कानून में क्रिप्टो संपत्ति शामिल, जब्त कर पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
DGP सदानंद दाते का फोकस
डीजीपी सदानंद दाते ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस की प्राथमिकता सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है। उन्होंने बताया कि राज्य में सड़क सुरक्षा अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और पिछले वर्ष की तुलना में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 540 की कमी दर्ज की गई है।
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उपलब्धि पर्याप्त नहीं है और दुर्घटनाओं को और कम करने के लिए पुलिस विभाग विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के प्रभावी पालन और जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ेः- छत्रपति संभाजीनगर समीक्षा बैठक में DGP सदानंद दाते का नया एक्शन प्लान, बोले- अपराधियों पर हो निर्णायक कार्रवाई
खाली पदों पर भर्ती
डीजीपी ने पुलिस भर्ती की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग में रिक्त लगभग 22 हजार पदों में से 16 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष अधिकांश उपनिरीक्षक (PSI) पद महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के माध्यम से भरे जाएंगे।
इसके अलावा, वर्तमान में 11 जिलों में संचालित ‘सेव लाइफ फाउंडेशन’ परियोजना का विस्तार राज्य के अन्य जिलों में भी किया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की जान बचाने के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
Sadanand date on abhijit deepke gen z protest cases withdrawal maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
DGP दाते बोले- Gen-Z युवाओं से संवाद जरूरी, केस वापसी की प्रक्रिया शुरू, अभिजीत दीपके पुलिस के संपर्क में
Aug 07, 2026 | 09:15 AMAwarapan 2: रिलीज से ठीक पहले बदला ‘आवारापन 2’ का गणित, जानिए सिनेमाघरों में दर्शक क्या देख पाएंगे
Aug 07, 2026 | 09:10 AMNational Handloom Day पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बुनकरों और कारीगरों को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ
Aug 07, 2026 | 08:59 AMEbola Outbreak: कांगो में इबोला के प्रकोप से करीब 330 बच्चों की मौत, यूनिसेफ ने जाहिर की चिंता
Aug 07, 2026 | 08:46 AMडोंबिवली के मोठागांव से दिसंबर में शुरू होगी रो-रो सेवा, एमएमआर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत
Aug 07, 2026 | 08:44 AMसीतापुर हाईवे पर कार में लगी भीषण आग, ड्राइविंग सीट पर सिर्फ हड्डियों का ढांचा मिला, CCTV खंगाल रही पुलिस
Aug 07, 2026 | 08:40 AMSA-W vs IND-W: भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा तय, तीन फॉर्मेट में होगा मुकाबला, देखिए पूरा शेड्यूल
Aug 07, 2026 | 08:37 AMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













