Sri Lanka vs India Warm-up Match: चोटिल शुभमन गिल पहले वॅार्म-अप मैच से हुए बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कमान

Shubman Gill Injury Update: श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के पहले दिन कप्तान शुभमन गिल उंगली में चोट के कारण बाहर रहे, जिसके बाद टीम इंडिया की कमान केएल राहुल संभाल रहे है।
Sri Lanka vs India Warm-up Match: Injured Shubman Gill ruled out of the first warm-up match
शुभमन गिल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shubman Gill Missed Day 1 Warm-Up Match Against Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण श्रीलंका इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे।

बीसीसीआई ने बताया कि गुरुवार के अभ्यास सत्र के दौरान शुभमन गिल की दाएं हाथ की रिंग फिंगर में गेंद लग गई थी। एहतियात के तौर पर टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पहले दिन आराम देने का फैसला किया है। उनकी चोट पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार नजर रखे हुए है।

केएल राहुल संभालेंगे टीम की कमान

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। टॉस के समय भी राहुल ही मैदान पर आए। श्रीलंका इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

ये वॉर्म-अप मैच पहले चार दिन का होना था, लेकिन बाद में इसे तीन दिन का कर दिया गया। 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। भारतीय खिलाड़ी इस मैच के जरिए श्रीलंका की स्पिन पिचों के हिसाब से खुद को तैयार कर रहे हैं।

क्या अगला वॉर्म-अप मैच खेल पाएंगे शुभमन?

फिलहाल ये साफ नहीं है कि शुभमन गिल वॉर्म-अप मैच के दूसरे और तीसरे दिन मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं। बीसीसीआई ने अभी तक उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। मेडिकल टीम लगातार उनकी चोट पर नजर रख रही है और उनकी फिटनेस का रोजाना आकलन किया जाएगा।

अगर उनकी उंगली की चोट गंभीर नहीं हुई और दर्द कम रहा, तो वो अगले दिन मैदान पर लौट सकते हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता क्योंकि 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट शुरू होना है। ऐसे में गिल की वापसी पूरी तरह उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

ट्रेनिंग सेशन से आया खिलाड़ियों में जोश

इस मुकाबले के साथ शुभदीप घोष ने भी भारतीय टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। उनके नए प्रैक्टिस के अलग-अलग तरीकों और अपने ट्रेनिंग सेशन में खास फील्डिंग चैलेंज रखाते हुए उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के अंदर नया जोश भी भर दिया है।बीसीसीआई ने टी दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोशेटे का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया था।

Sri Lanka vs India Warm-up Match: Injured Shubman Gill ruled out of the first warm-up match
R. Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीतकर बढ़ाया भारत का मान

चोट से उबर रहे भारतीय खिलाड़ी

साई सुदर्शन अभी भी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी चोट से उबर रहे हैं और उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है। दूसरी ओर, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को भी टीम में जगह मिली है, ताकि श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ टीम को अतिरिक्त विकल्प मिल सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com