-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rupali Ganguly Statement On Children Insult Pm Comment Viral Post Latest News Hindi
काश PM तानाशाह होते… वायरल वीडियो से भड़कीं ‘अनुपमा’, दे डाला ऐसा बयान जो बन गया विवाद
- Written By: यति सिंह
Rupali Ganguly Viral Statement: पीएम मोदी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो देखने के बाद टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया।

रुपाली गांगुली (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Rupali Ganguly Statement On Pm Modi: छोटा पर्दा हो या सोशल मीडिया फेमस टीवी धारावाहिक ‘अनुपमा’ का मुख्य किरदार निभाने वाली और भारतीय जनता पार्टी की सदस्य रुपाली गांगुली अक्सर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। इस बार वे एक सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया को लेकर अचानक चर्चा के केंद्र में आ गई हैं।
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने नाबालिग लड़की से जुड़ा वीडियो शेयर किया था। इस क्लिप में वह छोटी बच्ची देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग करती हुई दिखाई दे रही थी। वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और बच्चों की परवरिश पर सवाल उठने लगे। इसी वीडियो को देखने के बाद रुपाली गांगुली खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने अपनी तीखी नाराजगी जताई।
‘प्रधानमंत्री के अपमान का मिलना चाहिए अंजाम’
ऑनलाइन पोस्ट पर अपना रिएक्शन दर्ज कराते हुए रुपाली गांगुली ने लिखा कि देश के शीर्ष पद पर बैठे व्यक्ति का इस प्रकार सार्वजनिक रूप से अनादर किया जाना पूरी तरह अनुचित है। रुपाली ने सख्त लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री का इस तरह अपमान करने का गंभीर परिणाम होना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने आगे लिखा कि कभी-कभी तो उन्हें लगता है कि काश देश के प्रधानमंत्री तानाशाह होते।
सम्बंधित ख़बरें
ऑस्कर विजेता रसेल क्रो संग स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका, हॉलीवुड में फिर दिखेगा जलवा
Awarapan 2: रिलीज से ठीक पहले बदला ‘आवारापन 2’ का गणित, जानिए सिनेमाघरों में दर्शक क्या देख पाएंगे
Jana Nayagan Collection Day 15 : स्पाइडर-मैन की आंधी में फीकी पड़ी विजय की फिल्म, कमाई पर लगा ब्रेक
7 August Theatre Release: इस शुक्रवार थिएटर में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें पूरी लिस्ट
This small girl is Mahira Khan She must be hardly what 10-12. But look at the hate she has for Narendra Modi@AshwiniVaishnaw Its hightime kids should be blocked across Social media. Time is ticking fast ! The action should be taken on Parents of such kids !! @narendramodi… https://t.co/Px9Ytfxl5H pic.twitter.com/RJ2SRMsuuN — Comman Man (@CommanMan777589) August 2, 2026
रुपाली गांगुली का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया 2 हिस्सों में बंट गया। जहां उनके सपोर्टस ने देश के प्रधानमंत्री के सम्मान को लेकर उठाई गई इस आवाज का सपोर्ट किया, वहीं विरोधियों ने तानाशाह शब्द के प्रयोग को लेकर उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया। कई लोगों ने उनके पुराने फेमस टीवी किरदारों का हवाला देकर उन पर तंज कसना भी शुरू कर दिया।
राष्ट्रीय मुद्दों पर पहले भी मुखर रही हैं रुपाली गांगुली
राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलना रुपाली गांगुली के लिए नया नहीं है। इससे पहले भी वे देश के संवेदनशील मुद्दों पर अपनी बात साफ रूप से रखती आई हैं। दिल्ली में हुए छात्र आंदोलनों और परीक्षा पत्र लीक होने के मामलों पर भी उन्होंने अपना मत जाहिर किया था।
उस दौरान उन्होंने माना था कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं, लेकिन विरोध जताने के लिए हिंसा या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का रास्ता गलत है। उनका हमेशा से मानना रहा है कि किसी भी प्रदर्शन को यदि राजनीतिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल किया जाता है, तो उससे सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता और निर्दोष विद्यार्थियों को ही झेलना पड़ता है।
शांतिपूर्ण विरोध को मानती हैं सही रास्ता
रुपाली गांगुली ने पूर्व में भी अपनी पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की थी कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सबसे प्रभावी तरीका शांतिपूर्ण प्रदर्शन ही होता है। सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करना हर नागरिक का अधिकार है, पर यह काम कानून के दायरे में रहकर होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: ऑस्कर विजेता रसेल क्रो संग स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका, हॉलीवुड में फिर दिखेगा जलवा
रुपाली गांगुली इन दिनों छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में अहम किरदार निभाकर लगातार टीआरपी चार्ट्स पर शीर्ष स्थान बनाए हुए हैं। हालांकि एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति के मैदान में सक्रिय रहने के कारण उनके इस ताजा बयान ने मनोरंजन जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक नई बहस छेड़ दी है।
Rupali ganguly statement on children insult pm comment viral post latest news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
काश PM तानाशाह होते… वायरल वीडियो से भड़कीं ‘अनुपमा’, दे डाला ऐसा बयान जो बन गया विवाद
Aug 07, 2026 | 10:56 AMभाई की डांट से नाराज होकर निकली छात्रा बनी मानव तस्करी का शिकार, 87 दिनों बाद SIT ने ऐसे किया रेस्क्यू
Aug 07, 2026 | 10:50 AMधाराशिव कृषि इनपुट घोटाला: 15 अधिकारी निलंबित, मृत और भूमिहीन किसानों के नाम पर 2.32 करोड़ की हेराफेरी
Aug 07, 2026 | 10:41 AMपोलियो की दवा के बाद बिगड़ी 3 साल की मासूम की तबीयत? सागर में परिजनों का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
Aug 07, 2026 | 10:37 AMदही हांडी पर गोविंदाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा कवर
Aug 07, 2026 | 10:33 AMShare Market: शेयर बाजार में मंदी का माहौल! सेंसेक्स 438 और निफ्टी 97 अंक गिरकर लाल निशान पर खुला
Aug 07, 2026 | 10:33 AMKya Bolti Public Campaign: देशभर में संगठन विस्तार के लिए अभिजीत दीपके ने बनाया CJP का रोडमैप
Aug 07, 2026 | 10:21 AMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














