- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dharashiv »
- 3 People Died In Clash Over Water Supply To Fields In Dharashiv
धाराशिव में कुंए के पानी को लेकर रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष, 3 लोगों की मौत, 4 घायल
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के एक गांव में कुएं से पानी की आपूर्ति को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है...
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: Meta)
मुंबई: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के एक गांव में कुएं से पानी की आपूर्ति को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। तीखी बहस से शुरू हुए पानी के विवाद ने दूर के रिश्तेदार के दो समूहों के बीच खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के एक गांव में कुएं से पानी की आपूर्ति को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात यरमाला पुलिस थाने के अंतर्गत वाशी तहसील के बावी गांव में हुई।
तीन लोगाें की हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार इस झड़प में शामिल लोग दूर के रिश्तेदार थे और उनके बीच अपने खेत के लिए कुएं से पानी की आपूर्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मुताबिक दोनों समूहों के बीच पानी को लेकर तीखी बहस हुई। इस बहस ने बाद में हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल भरवाया, पैसा मांगा तो निकाली बंदूक, धाराशिव में बदमाशों की करतूत का वीडियो हुआ वायरल
धाराशिव में कांग्रेस-शिवसेना कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, छह घायल
धाराशिव ZP चुनाव रिजल्ट: भाजपा-शिवसेना का महा-धमाका, शरद पवार गुट का सूपड़ा साफ; जानें किसे मिली कितनी सीटें!
Dharashiv: ध्वजारोहण के बाद ग्रुप फोटो के दौरान गिरे अधिकारी, अस्पताल में मौत
10 लोगों को हिरासत में लिया
मृतकों की पहचान अप्पा काले, सुनील काले और वैजनाथ काले के रूप में हुई। वहीं इस घटना में घायल हुए 4 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि धाराशिव पुलिस ने इस घटना के मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है तथा आगे की जांच जारी है।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया
पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बावी गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने गांव के लोगों से शांति बनाए रखने और संयम बरतने की अपील की है।
इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि झड़प के दौरान किन परिस्थितियों में हिंसा हुई। वहीं इसमें पुराने विवाद को लेकर भी जांच जारी है।
3 people died in clash over water supply to fields in dharashiv
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cuba के जेल से बाहर आएंगे 2,010 कैदी; अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच सरकार का फैसला, जानें क्या हैं इसके मायने?
Apr 03, 2026 | 03:44 PMतमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट
Apr 03, 2026 | 03:33 PM‘धुरंधर 2’ की आंधी पर कुब्रा सैत का रिएक्शन, बोलीं- हर बार रिएक्ट करना जरूरी नहीं
Apr 03, 2026 | 03:32 PMUmesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल
Apr 03, 2026 | 03:30 PMPalghar में चलती बस में बुजुर्ग महिला के गहने उड़ाने वाली ‘गैंग’ गिरफ्तार, पुलिस ने 2.38 लाख का माल किया बरामद
Apr 03, 2026 | 03:29 PMपुणे-नासिक हाईवे पर तमाशा कलाकारों पर हमला, महिला कलाकारों से छेड़छाड़; चार आरोपी गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 03:29 PM‘चुम्मा लेला राजा जी’ के लिए अक्षरा सिंह की मेहनत रंग लाई, रिहर्सल वीडियो हुआ वायरल
Apr 03, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














