-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Devendra Fadnavis Asks Corporators To Balance Development And Public Issues
नागपुर में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग, फडणवीस बोले- नगरसेवक को फुटबॉल खिलाड़ी की तरह दोहरी भूमिका निभानी होगी
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Training Camp: नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगरसेवकों को फुटबॉल खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उन्हें विकास कार्यों के साथ जनता की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

देवेंद्र फडणवीस, नगरसेवक, भाजपा प्रशिक्षण, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Training Camp Devendra Fadnavis: नागपुर में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि नगरसेवक एक फुटबॉल खिलाड़ी की तरह होता है। उसे फारवर्ड और डिफेंडर दोनों भूमिकाएं निभानी पड़ती हैं। विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भी सतर्कता से खड़ा रहना नगरसेवक का कर्तव्य है। भाजपा के नगरसेवक को अपनी विचारधारा और जनता की अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
वे भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित नागपुर महानगर के नगरसेवकों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। भाईंदर स्थित रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।
इस अवसर पर पूर्व सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे, माया इवनाते, महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीला हाथीबेड, शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, पूर्व विधायक अनिल सोले तथा सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर उपस्थित थे। प्रदेशाध्यक्ष रवीन्द्र चव्हाण ने भी नगरसेवकों से संवाद साधा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; पूर्व DGP रश्मि शुक्ला लोकायुक्त सदस्य नियुक्त, 6 IAS के तबादले
गड़चिरोली में नकली बीज बेचने वालों पर FIR होगी, लाइसेंस रद्द करने के जिलाधिकारी के सख्त निर्देश
अपराधी स्मार्ट, पर मनपा-पुलिस के CCTV ब्लैकआउट! नागपुर में बुजुर्ग की मौत के बाद भी बंद कैमरों का अंधेरा कायम
भंडारा के 22 बाढ़ प्रभावित गांव दहशत में, पुनर्वास का मुद्दा फिर चर्चा में
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक मूल्यों को बनाए रखते हुए जनता से निरंतर संपर्क रखना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए तथा विकासोन्मुख और पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से जनता का विश्वास और मजबूत करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:-अपराधी स्मार्ट, पर मनपा-पुलिस के CCTV ब्लैकआउट! नागपुर में बुजुर्ग की मौत के बाद भी बंद कैमरों का अंधेरा कायम
विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में नगरसेवकों को अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने नेतृत्व, विकास और संवाद कौशल, सोशल मीडिया और एआई के प्रभावी उपयोग, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं, प्रशासन और नगरसेवक के बीच समन्वय, नागरिकों से संवाद, वार्ड स्तर के विकास कार्य, महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम 1949, शहरी प्रशासन एवं शहर प्रबंधन, संगठन का इतिहास और विकास, बजट अध्ययन एवं वित्तीय नियोजन, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय जैसे विषयों पर मार्गदर्शन किया। समापन सत्र का संचालन श्रीकांत आगलावे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन बाल्या बोरकर ने किया।
Devendra fadnavis asks corporators to balance development and public issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग, फडणवीस बोले- नगरसेवक को फुटबॉल खिलाड़ी की तरह दोहरी भूमिका निभानी होगी
Jun 17, 2026 | 12:14 PMमहज 5 दिन का MP विधानसभा का मानसून सत्र, उमंग सिंघार का सरकार पर तंज, कहा- यह लोकतंत्र को सीमित करने की कोशिश
Jun 17, 2026 | 12:09 PMमहाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; पूर्व DGP रश्मि शुक्ला लोकायुक्त सदस्य नियुक्त, 6 IAS के तबादले
Jun 17, 2026 | 12:03 PMगड़चिरोली में नकली बीज बेचने वालों पर FIR होगी, लाइसेंस रद्द करने के जिलाधिकारी के सख्त निर्देश
Jun 17, 2026 | 12:00 PMअपराधी स्मार्ट, पर मनपा-पुलिस के CCTV ब्लैकआउट! नागपुर में बुजुर्ग की मौत के बाद भी बंद कैमरों का अंधेरा कायम
Jun 17, 2026 | 11:59 AMअमित शाह की पहल पर किशाऊ बांध परियोजना पर गतिरोध खत्म, 6 राज्यों ने मिलाया हाथ, 90% खर्च उठाएगी केंद्र सरकार
Jun 17, 2026 | 11:48 AM20 जुलाई से मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC विधेयक पर रह सकती है सबकी नजर, घेरने की तैयारी में विपक्ष
Jun 17, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM











