- Hindi News »
- Maharashtra »
- Cm Fadnavis Rejects Rahul Gandhi Allegations Of Vote Theft In Maharashtra
राहुल गांधी अपने दिमाग की जांच कराएं, ‘वोट चोरी’ के आरोप को खारिज करते हुए CM फडणवीस ने किया पलटवार
Maharashtra News: सीएम फडणवीस ने राहुल गांधी के महाराष्ट्र में वोट चोरी के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने दिमाग की जांच करानी चाहिए।
- Written By: सोनाली चावरे

सीएम फडणवीस, राहुल गांधी (pic credit; social media)
Rahul Gandhi alleges Maharashtra Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के चुनाव का डेटा दिखाकर चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि राज्य विधानसभा चुनाव में धांधली हुई है। 40 लाख वोट रहस्यमयी तरीके से जोड़े गए। सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाये। उनके इस बयान पर सीएम फडणवीस ने जवाब दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों को खारिज कर दिया है।
राज्य में पिछले साल संपन्न विधानसभा चुनावों में “वोट की चोरी हुई थी।” महाराष्ट्र में नवंबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। नयी दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में संवाददाताओं से मुखातिब राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजों ने उनकी पार्टी के इस संदेह की पुष्टि कर दी कि विधानसभा चुनाव में “वोटों की चोरी हुई थी”।
राहुल गांधी अपने दिमाग की जांच कराएं
राहुल गांधी ने आरोप लगाया, “मशीन के पढ़ने योग्य मतदाता सूची न दिए जाने से हमें यकीन हो गया है कि निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में ‘वोट की चोरी’ के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत की है।” फडणवीस ने पणजी में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में वोट चोरी के आरोप लगाने के लिए राहुल पर पलटवार किया। कांग्रेस सांसद की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि शायद उन्हें (राहुल को) अपने दिमाग की जांच करानी चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदाता सूचियों पर लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, “महाराष्ट्र और देश में कही वोटों की चोरी नहीं हुई है… राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे… pic.twitter.com/BrzybEyOL8 — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025
राहुल गांधी के दिमाग में लगी चिप हो गई गायब
फडणवीस ने कहा, “या तो उनका दिमाग चोरी हो गया है या उनके दिमाग में लगी चिप गायब हो गई है। इसीलिए वह अक्सर ऐसे बयान देते रहते हैं।” भाजपा नीत महायुति गठबंधन ने पिछले चुनावों में महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट में से 230 पर जीत दर्ज की थी। महायुति के घटक दलों की बात करें तो भाजपा के खाते में सर्वाधिक 130 सीट गई थीं, जबकि एकनाथ शिंदे-नीत शिवसेना को 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीट पर जीत हासिल हुई थी।
वहीं, विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) को चुनावों में करारी हार झेलनी पड़ी थी। इसमें शामिल शिवसेना (उबाठा) को 20 सीट पर जीत मिली थी, वहीं कांग्रेस को 16, जबकि शरद पवार की राकांपा (एसपी) को 10 सीट से संतोष करना पड़ा था।
Cm fadnavis rejects rahul gandhi allegations of vote theft in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM











