- Hindi News »
- Maharashtra »
- Climate Of The City Deteriorat Due To The Politics Of Mumbai The Whole City Was Filled With Banners
मुंबई की राजनीति से बिगड़ी शहर की आबोहवा, पूरा शहर बैनरों से पटा
- Written By: ओम प्रकाश

मुंबई: मुंबई में शिवसेना के दोनों गुटों द्वारा दशहरा रैली (Dussehra Rally) की गई। इस रैली में एक दूसरे पर जमकर राजनीतिक तीर छोड़े गए, लेकिन सभा के बाद मुंबई शहर (Mumbai City) की आबोहवा खराब हो गई है। शिवाजी पार्क (Shivaji Park) हो या बीकेसी स्थित एमएमआरडीए मैदान दोनों गुटों के नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए जोशीले भाषण दिए, लेकिन इनकी सभा पर पुलिस के साथ ही आवाज फाउंडेशन (Awaaz Foundation) की भी पैनी नजर थी।
आवाज फाउंडेशन द्वारा सभा के समय की गई जांच में पता चला कि उद्धव ठाकरे के भाषण में तय मानक से ज्यादा आवाज थी। दोनों गुटों की तरफ से शहर को बैनरों और होर्डिंग से पाटकर आबोहवा खराब करने से साथ खूबसूरती को भी बिगाड़ने का काम किया गया। बैनर और होर्डिंग पर कार्रवाई करने वाले बीएमसी तमाशबीन बनी देखती रही।
101.6 डेसिबल था सभा का शोर
आवाज फाउंडेशन के अनुसार, साइलेंट जोन में शामिल शिवाजी पार्क में रैली का शोर स्तर 101.6 डेसिबल था, जबकि बांद्रा में एकनाथ शिंदे की बैठक में 88 डेसिबल का शोर का स्तर दर्ज किया गया। उद्धव ठाकरे की सभा में किशोरी पेडणेकर की आवाज सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण रिकॉर्ड की गई। उनके भाषण के दौरान 97 डेसिबल मापा गया। दशहरा सभा के लिए शिवाजी पार्क और बीकेसी में लाउडस्पीकर लगाए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के डोंगरी में तनाव: मौलाना अशरफ और बेटों पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार
शिवसेना ने नागपुर की सभी 6 सीटों पर BLA प्रमुखों का किया ऐलान, फर्जी वोटर्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी!
मच्छर जनित बीमारी पर सख्ती, महाराष्ट्र में Japanese Encephalitis के खिलाफ बड़ा अभियान
मुंबई कॉन्सर्ट ड्रग्स केस: नेस्को सेंटर मौत मामले में 7वीं गिरफ्तारी, कल्याण से जुड़ा सप्लाई चेन का पर्दाफाश
दर्ज की गई इतनी आवाज
शिवाजी पार्क में शिवसेना गीत लगाया गया। बीकेसी में विभिन्न कलाकारों को आमंत्रित करके एक आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। गाने के साथ ही कई नेता आक्रामक भाषण देने से आवाज में उतार-चढ़ाव आया। शिवसेना की उपनेता सुषमा अंधारे का भाषण अन्य नेताओं से न केवल बेहतर था, बल्कि भाषण के दौरान, वॉल्यूम 70.6 से 93.1 डेसिबल तक दर्ज किया गया। उद्धव ठाकरे की आवाज का स्तर 88.4 डेसिबल था। सांसद धैर्यशील माने का भाषण मात्रा 88.5 डेसिबल दर्ज की गई।
बैनरों पर कार्रवाई से बच रही बीएमसी
बीएमसी दशहरा रैली के लिए दोनों गुटों द्वारा पूरे शहर में बैनर और होर्डिंग्स लगाए गए थे। इसके अलावा नवरात्रि में भी नेताओं की तरफ से बैनर लगाए गए हैं। रैली के लिए शिवाजी पार्क और एमएमआरडीए ग्राउंड के पास बैनरों से पाट दिया गया है। इससे पूरे शहर की सुंदरता खराब कर दी गई। शिवसेना के दोनों गुटों द्वारा चौक चौराहों, मुख्य मार्ग और ब्रिजों पर बैनर और होर्डिंग लगाए गए। अवैध रूप से लगाए गए इन बैनरों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी बीएमसी की है। सुप्रीम कोर्ट के मुंबई हाईकोर्ट के आदेश पर बैनर लगाने वाली पार्टियों और नेताओं पर बीएमसी को कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन दूसरा दिन बीतने के बाद भी सभा की जगह पर बैनर अभी वैसे ही लटके पड़े हैं। शहर भर में अवैध बैनर लगाए जा रहे थे, लेकिन बीएमसी आंखें मूंदे रही। बैनर निकालने की कार्रवाई करने की जगह बीएमसी अधिकारी तमाशबीन बन कर देखते रहे।
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट)
- किशोरी पेडणेकर: 97 डेसिबल
- नितीन देशमुख: 93.5 डेसिबल
- अंबादास दानवे: 96.6 डेसिबल
- सुषमा अंधारे: 93.6 डेसिबल
- भास्कर जाधव: 92.2 डेसिबल
- उद्धव ठाकरे: 88.4 डेसिबल
शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट)
- किरण पावसकर: 88.5 डेसिबल
- शहाजी पाटील: 82.4 डेसिबल
- राहुल शेवाले: 78.8 डेसिबल
- धैर्यशील माने: 88.5 डेसिबल
- शरद पोक्षे: 82.8 डेसिबल
- गुलाबराव पाटील: 86 डेसिबल
- रामदास कदम: 84.2 डेसिबल
- एकनाथ शिंदे: 89.6 डेसिबल
Climate of the city deteriorat due to the politics of mumbai the whole city was filled with banners
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Thane में 605 करोड़ की सड़कों पर सवाल, दो साल में फिर खोदी गई सड़कें
Apr 16, 2026 | 02:11 PMलोकसभा सीटें बढ़ने से क्या बदलेगा, क्यों डरे हुए हैं कम आबादी वाले राज्य? समझिए सीटों का पेचीदा फॉर्मूला
Apr 16, 2026 | 02:10 PMदीक्षाभूमि सौंदर्यीकरण के 3 चरणों के टेंडर फेल, NMRDA को नहीं मिल रही कंपनी, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
Apr 16, 2026 | 02:07 PMबंगाल में BJP कैसे बनी मजबूत ताकत और उसकी चुनावी रणनीति क्या है? जानें दीदी को घेरने वाला वो चक्रव्यूह फार्मूल
Apr 16, 2026 | 02:06 PMKyiv में कयामत की रात: रूस ने बरसाए 700 ड्रोन और मिसाइलें, 16 लोगों की मौत और 80 घायल
Apr 16, 2026 | 02:06 PMSita Navami upay : अरेंज मैरिज या लव मैरिज में आ रही हैं अड़चनें? सीता नवमी पर करें ये उपाय
Apr 16, 2026 | 02:05 PMकॉर्पोरेट जिहाद को लेकर मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान, बोले- मुस्लिमों नौकरी करने की अनुमति नहीं…
Apr 16, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM














