- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Dale Steyn Yashasvi Jaiswal Cut Shot Advice Guwahati Test
डेल स्टेन ने बताया यशस्वी को सफल होने का ‘सचिन मंत्र’! क्या छोड़ पाएंगे ये चीज? चर्चा में है बयान
- Written By: संजय बिष्ट
IND vs SA: डेल स्टेन ने यशस्वी जायसवाल को सचिन तेंदुलकर की तरह उनकी एक खास शॉट को त्यागने की सलाह दी है। गुवाहाटी टेस्ट में जायसवाल ने कट शॉट खेलते हुए अपना विकेट गंवा दिया था।

यशस्वी जायसवाल और डेल स्टेन (फोटो- सोशल मीडिया)
Dale Steyn on Yashasvi Jaiswal: गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन यशस्वी जायसवाल एक बार फिर उसी गलती का शिकार बने, जिसने उन्हें पिछली कई पारियों में परेशान किया है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन की उछाल लेती गेंद पर यशस्वी ने कट शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों में जा बैठी। इसी तकनीकी कमजोरी को लेकर अब दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने उन्हें खास सलाह दी है।
डेल स्टेन ने यशस्वी जायसवाल को दिया ‘सचिन मंत्र’
स्टेन ने जियोस्टार के शो Cricket Live में कहा कि यशस्वी का कट शॉट उनकी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन फिलहाल यह कमजोरी भी बन गया है। उन्होंने बताया कि कई बार बल्लेबाज को कुछ शॉट्स को कुछ समय के लिए छोड़ना पड़ता है। जैसे सचिन तेंदुलकर ने एक सीरीज में अपने ड्राइव शॉट को त्याग दिया था।
स्टेन ने यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी पर कहा कि “जब गेंद आपके पसंदीदा एरिया में आती है तो उसे खेलने का मन हो ही जाता है। लेकिन यशस्वी को फिलहाल इससे बचना होगा। उन्हें फैसला करना होगा कि जब तक गेंद बिल्कुल सही जगह न हो, तब तक वह यह शॉट न खेलें।” उन्होंने यह भी कहा कि जायसवाल को अपने डिफेंस पर भरोसा करना होगा, खासकर उस लाइन पर जहां गेंद का बल्ले का किनारा लेने का खतरा ज्यादा रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा खतरा
स्टेन ने बताया कि दाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ यशस्वी यह शॉट आसानी से खेलते हैं, लेकिन यानसेन जैसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अलग तरह की चुनौती खड़ी करते हैं। उनकी गेंद अक्सर उम्मीद से ज्यादा शरीर के करीब आती है, जिससे कट खेलने की कोशिश में गलती की संभावना बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि “ऐसी गेंदें या तो स्टंप्स पर जा लगती हैं या बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे चली जाती हैं। यशस्वी को यह समझना होगा कि यानसेन जैसी एंगल पर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों के खिलाफ शॉट सिलेक्शन बेहद अहम है।”
भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में भी संघर्ष करते दिखे
गुवाहाटी की पिच पर जहां दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने ठोस प्रदर्शन किया, वहीं भारतीय बल्लेबाजों को दोनों पारियों में ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में भी टीम इंडिया शुरुआत में लड़खड़ा गई और चौथे दिन खेल खत्म होने तक स्कोर 27/2 रहा। भारत को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अब भी 522 रनों की दरकार है, जो लगभग नामुमकिन सा दिखाई देता है।
ये भी पढ़ें: कोच गौतम गंभीर का पुराना वादा बना ‘मजाक’! ‘हम ऐसी टीम बनना…’ वाले बयान पर क्यों बरस रहे हैं मीम्स?
साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260/5 पर घोषित करके 549 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया है। अब आखिरी दिन टीम इंडिया का लक्ष्य जीत नहीं, बल्कि मैच को किसी तरह ड्रॉ तक ले जाना होगा।
Dale steyn yashasvi jaiswal cut shot advice guwahati test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMRaw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
May 30, 2026 | 08:23 PMKarnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














