-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Members From Don Arun Gawli Family Will Contest In Bmc Election Against Each Other Maharashtra Nikay Chunav
डॉन अरुण गवली के फैमली में सियासी संग्राम, BMC चुनाव में आया ट्विस्ट, परिवार के 2 सदस्य आमने-सामने
- Written By: आकाश मसने
BMC Elections: मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में डॉन अरुण गवली के परिवार के दो लोग एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। इसकी वजह शिंदे की शिवसेना है।

डॉन अरुण गवली (सोर्स: सोशल मीडिया)
Don Arun Gawli Family Contest In BMC Election: मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने जोरदार शुरुआत कर दी है। MNS और ठाकरे की शिवसेना ने गठबंधन कर लिया है। अब इस चुनाव में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि डॉन अरुण गवली के परिवार के दो सदस्य एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में डॉन अरुण गवली के परिवार के दो लोग एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। यह बड़ा सियासी संग्राम शिंदे की शिवसेना की वजह से खड़ा हुआ है।
गवली की छोटी बेटी लड़ेगी चुनाव
अरुण गवली की छोटी बेटी योगिता गवली अपनी साली/भाभी और पूर्व कॉर्पोरेटर वंदना गवली के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। योगिता गवली और वंदना गवली दोनों ने ही अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। वंदना गवली अरुण गवली के भाई की पत्नी हैं। वह पूर्व कॉर्पोरेटर रह चुकी हैं। महत्वपूर्ण यह है कि वंदना गवली ने शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल होने का फैसला किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
हार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह
अखिल भारतीय सेना का नेतृत्व बेटी के हाथ
डॉन अरुण गवली कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आए हैं। हालांकि, वह खुद सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं होंगे। इसके बावजूद, उनकी राजनीतिक पार्टी अखिल भारतीय सेना मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में उतरेगी। इन म्युनिसिपल चुनावों का नेतृत्व अरुण गवली की बड़ी बेटी और पूर्व कॉर्पोरेटर गीता गवली करेंगी।
यह भी पढ़ें:- ‘आज अशोक सिंघल को शांति मिल रही होगी’, राम मंदिर ध्वजारोहण के बाद बोले RSS चीफ मोहन भागवत
गवली की दोनों बेटियां लड़ेंगी चुनाव
अरुण गवली की बड़ी बेटी गीता गवली भी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कॉर्पोरेटर हैं और वह इस बार भी चुनाव लड़ेंगी। उनकी छोटी बहन योगिता गवली भी अब मैदान में उतरेंगी। इस तरह अरुण गवली की दोनों बेटियां चुनाव लड़ेंगी। योगिता गवली के लिए यह पहला मौका होगा जब वह चुनावी मैदान में उतरेंगी।
17 साल बाद जेल से आए बाहर
बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली उर्फ डैडी 17 साल के बाद नागपुर जेल से बाहर आए है। उन्हें 2007 में शिवसेना नेता कमलाकर जामसांडेकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अरुण गवली को जमानत दी। इसके बाद 3 सितंबर को डॉन अरुण गवली बेल पर नागपुर जेल से छूटे।
Members from don arun gawli family will contest in bmc election against each other maharashtra nikay chunav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














