-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chief Minister Eknath Shinde Engaged In Saving The Stronghold Challenge To Hold Shiv Sena Organization
गढ़ बचाने में जुटे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, शिवसेना संगठन पर पकड़ बनाने की चुनौती
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा

Pic : Ani
ठाणे: राज्य की राजनीति में चल रही उठापटक के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) अपने गढ़ ठाणे (Thane) के किले को और मजबूत बनाने में लग गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) के भविष्य को लेकर अलग-अलग तरीके से कयास लगाए जा रहे हैं। आने वाले समय में मुख्यमंत्री के सामने जहां अपने समर्थक सभी विधायकों को एकजुट बनाए रखने की चुनौती है, वहीं शिवसेना संगठन पर भी पकड़ बनाए रखने के लिए अलग से मेहनत करनी पड़ रही हैं। मुख्यमंत्री अपने गढ़ ठाणे जिले पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। वे हर छोटे बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं।
महाविकास आघाड़ी के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष रहे उद्धव ठाकरे से बगावत कर बीजेपी के साथ मिल कर राज्य में सत्ता स्थापित करने वाले एकनाथ शिंदे को कई मोर्चों पर लड़ना पड़ रहा है। पिछले दिनों ठाणे में ही एक फेसबुक पोस्ट को लेकर शिवसेना यूबीटी की एक महिला पदाधिकारी पर हुए हमले को लेकर राजनीति गरमा गई थी। यही नहीं बल्कि उस महिला पदाधिकारी को अस्पताल में देखने स्वयं उद्धव ठाकरे और उनका परिवार पहुंचा। मुख्यमंत्री के ठाणे में कानून व्यवस्था ख़राब होने का कारण बताते हुए आदित्य ठाकरे ने एनसीपी कांग्रेस के साथ मिल कर मोर्चा भी निकाला था। चर्चा है कि इस घटना के बाद महिलाओं में सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के प्रति नाराजगी दिखी।
सखी महोत्सव के बहाने शक्ति प्रदर्शन
एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, विशेषकर महिला कार्यकर्ताओं में युबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे को लेकर संवेदना है। इसे लेकर ठाणे में शिवसेना ने महिलाओं को एकजुट करने की नीति बनाई। उसी के तहत रविवार को ठाणे में शिवसेना महिला अघाड़ी की ओर से सखी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में स्वयं सीएम शिंदे अपनी पत्नी के साथ सहभागी हुए। सखी महोत्सव के बहाने महिलाओं का जोरदार शक्ति प्रदर्शन हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम के ही विधानसभा क्षेत्र में हुए इस कार्यक्रम में 15 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं। चर्चा है कि सखी महोत्सव के बहाने आधी आबादी को साधने की कोशिश की गई।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी
ठाणे की सूर्या जल परियोजना पर हाई कोर्ट का फैसला 14 जुलाई को होगा, 218 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद
ठाणे: डॉक्टरों से मारपीट मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
रमेश म्हात्रे से शिंदे गुट ने किया किनारा, गिरफ्तार होते ही बिगड़ी तबियत, भारी पड़ा महिला डाक्टर पर हाथ उठाना
सीएम शिंदे ने महिलाओं के हित के लिए कई निर्णय
सीएम शिंदे ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित लिए गए निर्णय जैसे एसटी यात्रा को 50 प्रतिशत छूट देने का फैसला हो या बालासाहेब ठाकरे ने अपने अस्पताल के माध्यम से राज्य में 700 स्थानों पर क्लीनिक शुरू करने या फिर ‘माता सुरक्षित’ जैसी योजनाओं के माध्यम से साढ़े चार करोड़ महिलाओं की चिकित्सा जांच की जानकारी महिलाओं को दी। ठाणे में सखी महोत्सव को लेकर शिवसेना के राज्य समन्वयक और प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने कहा कि शिवसेना में महिलाओं को रणरागिणी कहा जाता है। आज शिवसेना की हजारों महिला कार्यकर्ता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एकजुट हुई हैं। नरेश म्हस्के ने कहा कि ठाणे की तरह ही राज्य के हर जिले में शिवसेना की महिला कार्यकर्ता काम कर रहीं हैं।
सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे भी संगठन में जुटे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा उनके पुत्र सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे भी शिवसेना संगठन के कार्यों में जुटे हुए हैं। कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे राज्य भर में दौरा का विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। चर्चा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सत्ता के साथ शिवसेना पार्टी और निशान तो मिल गया है, परंतु राज्य में उनके अलावा संगठन में कोई दूसरा बड़ा चेहरा नजर नहीं आ रहा है। शिवसेना के मंत्रियों की भी जनता में उतनी पहुंच नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में डॉ. श्रीकांत शिंदे पार्टी में एक युवा नेतृत्व के रूप में संगठन से लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ठाणे सहित राज्य के अन्य हिस्सों में लोगों या कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सीएम शिंदे उनके पुत्र डॉ. शिंदे या उनकी पार्टी के पदाधिकारी शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लेना नहीं भुलते क्योंकि उन्हें पता है कि इन दोनों नामों का संगठन में कार्यकर्ताओं के लिए कितना बड़ा महत्त्व हैं।
Chief minister eknath shinde engaged in saving the stronghold challenge to hold shiv sena organization
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














