ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी

MBMC Road Repair Delay: मीरा रोड के एक कॉम्प्लेक्स में पाइपलाइन कार्य 15 जून को पूरा होने के बावजूद 24 दिन बाद भी सड़क का गड्ढा नहीं भरा गया। बारिश से हादसे का खतरा बढ़ गया हैं।
Thane Pipeline Pothole MBMC Road Repair Delay News Civic Infrastructure
सड़क गड्ढा (फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

MBMC Road Repair Delay News: मीरा रोड पूर्व स्थित पूनम सागर कॉम्प्लेक्स में मीरा - भाईंदर मनपा (एमबीएमसी) द्वारा बिल्डिंग की पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी।

मनपा ने 15 जून को पाइपलाइन का कार्य पूरा कर लिया, लेकिन 9 जुलाई तक भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा

पूनम सागर कॉम्प्लेक्स में पाइपलाइन कार्य के बाद छोड़ा गया खुला गड्ढा बारिश के चलते पानी से भर गया है। इससे गड्ढे की वास्तविक गहराई दिखाई नहीं दे रही, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय नागरिक आशीष पांडे का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से संबंधित नगरसेवकों को भी दी गई, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।

रहवासियों का कहना है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और गड्ढे को नहीं भरा गया तो बारिश के दौरान कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने एमबीएमसी प्रशासन से तत्काल मरम्मत कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

रहवासियों की महानगरपालिका से मांग

रहवासियों ने मीरा-भाईंदर महानगरपालिका से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और पाइपलाइन कार्य के बाद छोड़े गए गड्ढे को जल्द भरने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया है।

जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं, इसलिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बन गई है।

रहवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिना देरी सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि मानसून के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com