- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chhatrapati Sambhajinagar Aimim Neet Paper Leak Protest
NEET Paper Leak: छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM का जोरदार प्रदर्शन; इम्तियाज जलील ने की सरकार से मुआवजे की मांग
AIMIM Protest: छत्रपति संभाजीनगर में NEET Paper Leak के खिलाफ AIMIM और इम्तियाज जलील का प्रदर्शन। जलील ने कोचिंग फीस और यात्रा खर्च के मुआवजे की मांग की और सभी दलों से एकजुट होने की अपील की।
- Written By: गोरक्ष पोफली

AIMIM का आंदोलन (सोर्स: फाइल फोटो)
AIMIM NEET Paper Leak Protest: नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को क्रांति चौक पर एमआईएम की छात्र ईकाई की ओर से जोरदार आंदोलन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व एमआईएम नेता एवं पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलनकारियों ने मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सभी दलों को एक मंच पर आने की अपील
एमआईएम प्रदेशाध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश के लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना चाहिए, क्योंकि हर दल के नेताओं के बच्चे भी नीट परीक्षा में शामिल होते हैं।
एक करोड़ से अधिक लोग प्रभावित
उन्होंने कहा कि केवल 22 लाख विद्यार्थियों का नुकसान हुआ है, ऐसा कहना गलत होगा। इस पेपर लीक से एक करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद कई परिवारों ने यात्रा और अन्य कार्यक्रमों की योजना बनाई थी तथा बुकिंग भी कराई थी। अब सरकार को उन परिवारों के खर्च की भरपाई करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून पूर्व दुरुस्त होगी छत्रपति संभाजीनगर की बिजली व्यवस्था; मंत्री अतुल सावे ने दिए सख्त निर्देश
नक्षलवाद पर अंतिम प्रहार, गड़चिरोली पुलिस ने बिना एक भी गोली चलाए 8 नक्सलियों को दबोचा, हथियारों का जखीरा जब्त
NEET Paper Leak: पुणे की वरिष्ठ शिक्षिका मनीषा मांढरे गिरफ्तार, मॉडर्न कॉलेज की प्रिंसिपल ने व्यक्त किया दुख
5 लाख के कर्ज के लिए रची खुद की मौत की साजिश, दोस्त का कत्ल कर 8 महीने तक पुलिस को छकाया
कोचिंग पर खर्च हुई रकम लौटाने की मांग
इम्तियाज जलील ने कहा कि विद्यार्थियों ने कोचिंग कक्षाओं पर लाखों रुपये खर्च किए हैं और उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। ऐसे में विद्यार्थियों और अभिभावकों के नुकसान की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, यदि वह इस घोटाले में शामिल है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: मानसून पूर्व दुरुस्त होगी छत्रपति संभाजीनगर की बिजली व्यवस्था; मंत्री अतुल सावे ने दिए सख्त निर्देश
विद्यार्थियों ने उजागर किया मामला
उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक का खुलासा न पुलिस ने किया, न सरकार ने और न ही खुफिया एजेंसियों ने, बल्कि विद्यार्थियों ने खुद इस घोटाले को सामने लाया। उन्होंने प्रधानमंत्री से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने और उनके साथ खड़े होने की अपील भी की।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
Chhatrapati sambhajinagar aimim neet paper leak protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM का जोरदार प्रदर्शन; इम्तियाज जलील ने की सरकार से मुआवजे की मांग
May 16, 2026 | 09:54 PMमानसून पूर्व दुरुस्त होगी छत्रपति संभाजीनगर की बिजली व्यवस्था; मंत्री अतुल सावे ने दिए सख्त निर्देश
May 16, 2026 | 09:42 PMIPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
May 16, 2026 | 09:17 PMनक्षलवाद पर अंतिम प्रहार, गड़चिरोली पुलिस ने बिना एक भी गोली चलाए 8 नक्सलियों को दबोचा, हथियारों का जखीरा जब्त
May 16, 2026 | 09:05 PMपवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप
May 16, 2026 | 09:01 PMतुमसर-रामटेक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ओवरटेक के चक्कर में भिड़े तीन वाहन, चार लोग गंभीर रूप से घायल
May 16, 2026 | 08:55 PMNEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
May 16, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM












