- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Warjukar Brothers Join Bjp Chandrapur Congress Setback
Chandrapur Politics: गुटबाजी से त्रस्त वारजुकर बंधु भाजपा में शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका
Warjukar Joins BJP: चंद्रपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अविनाश और सतीश वारजुकर ने गुटबाजी से परेशान होकर भाजपा का दामन थाम लिया, जिससे जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Congress factionalism (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chandrapur Congress Setback: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश वारजुकर तथा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सतीश वारजुकर ने अंततः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में औपचारिक रूप से प्रवेश कर लिया। मुंबई में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के हाथों दोनों वारजुकर बंधुओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चिमूर क्षेत्र के विधायक बंटी भांगड़िया और जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष रविंद्र शिंदे भी उपस्थित थे।
इससे पहले अविनाश और सतीश वारजुकर ने गुरुवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफे में उन्होंने चंद्रपुर जिले में कांग्रेस के दो नेताओं के बीच चल रहे अंतर्कलह और उससे उत्पन्न गुटबाजी से परेशान होकर पार्टी छोड़ने की बात कही।
आपसी कलह जिम्मेदार
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान के कारण ही सतीश वारजुकर चिमूर विधानसभा क्षेत्र से पराजित हुए। इसी गुटबाजी के चलते जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में चंद्रपुर मनपा में बहुमत के करीब सीटें होने के बावजूद कांग्रेस सत्ता से दूर रही, जिसके लिए उन्होंने आपसी कलह को जिम्मेदार ठहराया।
सम्बंधित ख़बरें
2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
अनुसूचित जाति आरक्षण, उप-वर्गीकरण पर 16-17 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
कामगार कल्याण-औद्योगिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: आकाश फुंडकर
मुंबई के पांच वार्डों में पानी का टेंशन, 18 घंटे बाधित रहेगी पेय जल की आपूर्ति
गौरतलब है कि दोनों वारजुकर भाइयों ने बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर भाजपा में प्रवेश की अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी थी। उनके भाजपा में शामिल होने से जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है।
चिमूर विधानसभा क्षेत्र में रहा दबदबा
उल्लेखनीय है कि अविनाश वारजुकर वर्ष 1999 में चिमूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वहीं उनके भाई सतीश वारजुकर जिला परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होंने 2014, 2019 तथा 2024 में कांग्रेस की ओर से चिमूर से चुनाव लड़ा, लेकिन हर बार मामूली अंतर से हार गए।
ये भी पढ़े: बिना पर्ची और फार्मासिस्ट के चल रहे थे मेडिकल स्टोर, चंद्रपुर FDA ने 6 दुकानों पर जड़ा ताला, लाइसेंस किए रद्द
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
वारजुकर बंधुओं के भाजपा प्रवेश से जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर सीट से भाजपा बंटी भांगड़िया को मैदान में उतार सकती है, जबकि चिमूर विधानसभा सीट से सतीश वारजुकर को टिकट दिया जा सकता है। हालांकि कुछ राजनीतिक विश्लेषक इस कदम को वारजुकर के लिए जोखिम भरा भी बता रहे हैं।
सतीश वारजुकर के प्रवेश की पृष्ठभूमि
चिमूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट पर लगातार तीन बार चुनाव लड़ने वाले सतीश वारजुकर ने हाल ही में मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर भाजपा में शामिल होने की मंशा जताई थी। उस समय उनके साथ अविनाश वारजुकर, विधायक बंटी भांगड़िया, विलास विखार और आवेश खान पठान मौजूद थे। अब उनके औपचारिक प्रवेश के साथ ही जिले की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है।
Warjukar brothers join bjp chandrapur congress setback
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMCSK vs DC: कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए संजू, T20 में यह कमाल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय
Apr 11, 2026 | 10:10 PM2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
Apr 11, 2026 | 10:10 PMअनुसूचित जाति आरक्षण, उप-वर्गीकरण पर 16-17 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
Apr 11, 2026 | 10:05 PMसबसे सुरक्षित वार्ड का यह हाल! भोपाल AIIMS के NICU में चूहे के आतंक से हड़कंप, क्या ऐसे बचेगा मासूमों का जीवन?
Apr 11, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM












