-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Troubled By Long Wait For Compassionate Employment Young Man Committed Suicide Municipal Corporation Kept Delaying Giving Job
Chandrapur News: अनुकंपा नौकरी की लंबी प्रतीक्षा से त्रस्त युवक ने की आत्महत्या, मनपा करती रही टालमटोल
- Written By: आंचल लोखंडे
चंद्रपुर के स्थानीय बाबुपेठ निवासी एक युवक ने मनपा में अनुकंपा पर नौकरी की प्रतीक्षा करते-करते त्रस्त होने के बाद आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले युवक का नाम संदीप यासलवार है।

अनुकंपा नौकरी की लंबी प्रतीक्षा से त्रस्त युवक की आत्महत्या। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर: स्थानीय बाबुपेठ निवासी एक युवक ने मनपा में अनुकंपा पर नौकरी की प्रतीक्षा करते-करते त्रस्त होने के बाद आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले युवक का नाम संदीप यासलवार है, जो राष्ट्रवादी कांग्रेस का एक सक्रिय कार्यकर्ता था। बताया जाता है कि पिछले कुछ वर्षों से वह स्थानीय महानगर पालिका में अनुकंपा में नौकरी प्राप्त करने के लिए निरंतर चक्कर काट रहा था। इस नौकरी के लिए सारी कागज़ी कार्रवाई पूर्ण भी हुई थी, लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर मनपा उसे काम पर रखने को टालमटोल कर रही थी।
यह भी बताया जाता है कि संदीप एक राजनीतिक पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता होने से वह पार्टी द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले आंदोलनों में सक्रिय रूप से सम्मिलित होता था, अतः उसके खिलाफ राजनीतिक मामले दर्ज थे। संदीप ने इस संदर्भ में मनपा आयुक्त से मिलकर उन्हें यह समझाया भी था कि उसके खिलाफ दर्ज सभी मामले राजनीतिक हैं और उनमें से भी कुछ मामलों में वह बाइज्जत बरी भी हो चुका है, इस संदर्भ में उसने मनपा में शपथपत्र भी दाखिल किया था।
पिछले कुछ माह से था परेशान
घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने से उसे इस नौकरी की बेहद जरूरत थी, लेकिन पिछले 4 वर्षों की प्रदीर्घ प्रतीक्षा के बाद भी उसे मनपा प्रशासन की ओर से अनुकंपा के तहत नौकरी नहीं दी जा रही थी। इस बात से वह पिछले कुछ माह से मानसिक रूप से परेशान था। मनपा प्रशासन की इस बेरुखी के चलते आत्महत्या करने की बात उसने अपने कई परिचितों के सामने की थी। रविवार को अंततः उसने बाबुपेठ में स्थित अपने घर के समीप एक विहार में आत्महत्या की।
सम्बंधित ख़बरें
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
पहले किराया वसूला, अब बुलडोजर की तैयारी! सुभाष बाजार हादसे के बाद नगर निगम का यू-टर्न, व्यापारियों में आक्रोश
Chandrapur Congress: धानोरकर-वडेट्टीवार गुटबाजी चरम पर, 16 पार्षदों को अयोग्यता का कारण बताओ नोटिस
नौकरी के बदले पैसे की मांग
इस संदर्भ में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता तथा पूर्व नगराध्यक्ष दीपक जयस्वाल ने बताया कि संदीप की माँ तथा अन्य परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संदीप को अनुकंपा के तहत नौकरी देने के लिए मनपा के कुछ अधिकारियों द्वारा उससे पैसों की मांग की जा रही थी, घर की हालत बेहद दयनीय होने से वह यह मांग पूर्ण करने में असमर्थ था। पिछले दो-तीन वर्षों से जब से वह अनुकंपा में था, उसने बार-बार मनपा के अधिकारियों से नौकरी की मांग की थी, लेकिन सभी अधिकारियों ने उसकी बात अनसुनी कर दी और नौकरी के बदले पैसे की मांग की।
जयस्वाल ने स्पष्ट किया कि संदीप ने अपनी मां को इस मामले के बारे में सब कुछ बताया था। संदीप राष्ट्रवादी पार्टी का कट्टर कार्यकर्ता और एक सामाजिक कार्यकर्ता भी था और वह हमेशा सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में भाग लेता था। इसी के चलते उसके खिलाफ कुछ मामले दर्ज थे, वे कोई गंभीर मामले नहीं थे।
‘आधी लगीन कोंडान्याच…’ शादी की रस्म बीच में ही कर छोड़ BSF जवान देश सेवा के लिए रवाना…
संबंधित भ्रष्ट अधिकारी जिम्मेदार
उन्होंने यह आरोप लगाया कि मानसिक परेशानी के कारण संदीप ने आत्महत्या की है, उसकी मौत के लिए मनपा के संबंधित भ्रष्ट अधिकारी जिम्मेदार हैं और उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। संदीप के परिवार को न्याय नहीं मिला और दोषी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी कड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मनपा में फिलहाल अनुकंपा के 125 से अधिक मामले लंबित हैं और मनपा को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि ऐसी अनुचित घटना फिर न हो।
Troubled by long wait for compassionate employment young man committed suicide municipal corporation kept delaying giving job
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रायगड के कशेड़ी घाट में भारी भूस्खलन, मुंबई-गोवा हाईवे पर थमी रफ्तार; मुंबई जाने वाली एक लेन बंद, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 12:17 PMचेंबूर स्कूल बस हादसा: जांच रिपोर्ट पर भड़कीं महापौर, अधिकारियों को क्लीन चिट पर उठाए सवाल; SIT जांच की मांग
Jul 15, 2026 | 12:15 PMदतिया उपचुनाव: क्यों कटा टिकट, क्या नरोत्तम मिश्रा का होगा पॉलिटिकल कमबैक? ज्योतिषीय विश्लेषण में बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 12:14 PMमैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Jul 15, 2026 | 12:14 PMThe Odyssey: 4000 का टिकट खरीदकर भी नहीं देख पाएंगे क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, जानें क्या है वजह
Jul 15, 2026 | 12:12 PMमुंबई में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चलना पड़ेगा? मेंग्रोव कटाई पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
Jul 15, 2026 | 12:05 PMFestive Nail Colors: इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें 5 ट्रेंडिंग नेल कलर्स, हर एथनिक और मॉडर्न लुक में लगेंगे बेस्
Jul 15, 2026 | 12:00 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














