-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- The Bust Of The Gang Who Ran Away With Money By Doing A Fake Marriage 4 Accused Including Newlyweds Arrested
नकली विवाह कर पैसे लेकर फरार होने वाली टोली का पर्दाफाश, नवविवाहिता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतीकात्मक तस्वीर
- बल्लारपुर पुलिस की कार्रवाई
बल्लारपुर. समीपस्त विसापुर गांव के एक घरेलू विवाद की जांच में पुलिस ने नकली विवाह करा पैसे लेकर फरार होने वाली टोली का पर्दाफाश कर नवविवाहिता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
विसापुर निवासी ईश्वर कुडमेथे की पुत्री नंदिनी का विवाह राजस्थान निवासी समयसिंह नाम के व्यक्ति से हुआ है. नंदिनी सिंह का जीवन सुख से बीत रहा है. नंदिनी के देवर राजेंदरसिंह के विवाह की बात चल रही है. इसलिए दिवाली के त्योहार पर राजस्थान से आते समय नंदिनी अपने देवर राजेंदर को अपने साथ विसापुर ले आई थी. 25 नवंबर को ईश्वर कुडमेथे ने बैंक आफ बडोदा से दामाद समयसिंह द्वारा भेजे गए रुपए निकाले तो आरोपी रामटेके उर्फ सोनु बोरकर ने ईश्वर कुडमेथे ने पैसे निकालने का कारण पूछा.
इस पर ईश्वर कुडमेथे ने बताया कि उसकी पुत्री के देवर का विवाह करना है उसके लिए रुपए निकाले है. तब रामटेके उर्फ सोनु बोरकर ने कुडमेथे से मोबाइल क्रमांक मांगा और तुरंत फोन कर बताया कि विवाह योग्य युवती है. युवती चंद्रपुर की रहने वाली है और वह अपनी मौसी के साथ रहती है. इसके बाद सोनू बोरकर अपने सहयोगी व्यंकटेश राधांडी के साथ विसापुर आया और ईश्वर कुडमेथे को बताया कि जिस लडकी से विवाह होना है उसकी मौसी काफी बीमार है उसे पहले 75,000 रुपए देना होगा.
इस आधार पर वे दोनों ईश्वर से रुपए लेकर गए. बाद में प्रेमलता उर्फ सीमा बरमन को विसापुर लाकर उसका विवाह राजेंदरसिंह के साथ कराया. विवाह के दौरान किरण उर्फ ज्योत्सना सुखदेवे ने अपना परिचय प्रेमलता की मौसी के रुप में दिया और 26 नवंबर की शाम को विसापुर में राजेंदरसिंह और प्रेमलता का विवाह हो गया.
विवाह के कुछ देर बाद ही प्रेमलता उमरे ने घर से बाहर घुमने जाने का बहाना कर निकाली तो वहां एक मोटर साइकिल उसे लेने का तैयार खडी थी. किंतु राजेंदर सिंह ने प्रेमलता को भागते देखकर शोर शराबा किया जिससे आरोपी पकडे गए. फरियादी ईश्वर कुडमेथे की रिपोर्ट के आधार पर बल्लारपुर पुलिस ने चार आरेापियों के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है.
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन का भी आरोप
Fake Wedding: पाकिस्तान में अजीब निकाह का ट्रेंड, पार्टी-जेवर सब असली, लेकिन शादी नकली
दिल्ली-मुंबई में ट्रेंड कर रहा है फेक वेडिंग्स का कल्चर, जमकर होता है सेलिब्रेशन
भोपाल की लुटेरी दुल्हन: 23 की उम्र में 25 शादियां, पहले एग्रीमेंट फिर ठगी, जानें क्या है पूरा मामला
गिरफ्तार 4 आरोपियों में सोनू बोरकर, व्यंकटेश रांधाती, नवविवाहिता प्रेमलता उमरे उर्फ सीमा बरमन और उसकी मौसी किरण उर्फ ज्योत्सना सुखदेवे का समावेश है. मामले की जांच एपीआई प्राची राजुरकर कर रही है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अरविंद सालवे, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी, एसडीपीओ राजा पवार, थानेदार उमेश पाटील के मार्गदर्शन में एपीआई प्राची राजुरकर, एपीआई विकास गायकवाड, गणेश तोटेवार, ज्योति आकतोटावार, विकास खरात ने की है.
The bust of the gang who ran away with money by doing a fake marriage 4 accused including newlyweds arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी और छात्रों के समर्थन में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Jul 22, 2026 | 10:38 AMNEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
Jul 22, 2026 | 10:37 AMदेवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
Jul 22, 2026 | 10:34 AMIran America War: अमेरिका ने लगातार 11वीं रात ईरान पर किया हमला, ड्रोन स्टोरेज और हैंगर किए तबाह
Jul 22, 2026 | 10:34 AMLock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा
Jul 22, 2026 | 10:33 AMScreen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Jul 22, 2026 | 10:30 AMसिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














