दुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन का भी आरोप

Chhatrapati Sambhajinagar में आरोपी हुसैन ने शिक्षिका को दुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर 5.5 लाख रुपये व सोना ठगा। शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज हुआ है
Chhatrapati Sambhajinagar Dubai Job Marriage fraud teacher cheated
फेक मैरिज Scam case (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Fake Marriage Case: दुबई में नौकरी दिलाने और विवाह कर साथ जीवन बिताने का झांसा देकर एक शिक्षिका से साढ़े पांच लाख रुपये तथा सोने के आभूषण हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पर शारीरिक संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 45 वर्षीय हुसैन अबू सोयदान निवासी नेहरूनगर, कटकट गेट क्षेत्र के रूप में हुई है। 43 वर्षीय शिक्षिका द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि वर्ष 2024 में दोनों की पहचान एक विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्य करते समय हुई थी। परिचय बढ़ने के बाद आरोपी ने दुबई में नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर विश्वास हासिल किया।

विवाह का वादा कर बनाए संबंध

शिकायत के अनुसार आरोपी ने प्रेम संबंध का प्रस्ताव रखते हुए विवाह करने और साथ रहने का वादा किया। इसी दौरान उसने कथित रूप से पीड़िता को एक बी ते जनवरी माह में होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दुबई में नौकरी और विदेश यात्रा की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर विभिन्न अवसरों पर नकद और ऑनलाइन माध्यम से बड़ी रकम ली।

धर्म परिवर्तन और सोना लेने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने विदेश जाने और विवाह के लिए धर्म परिवर्तन आवश्यक होने की बात कही। इसके बाद उसने धार्मिक प्रक्रिया पूरी करवाने का दबाव बनाया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पासपोर्ट, यात्रा और अन्य खर्चों के नाम पर आरोपी ने लगभग छह तोले सोना भी अपने पास ले लिया।

मोबाइल बंद होते ही हुआ ठगी का खुलासा

महिला के अनुसार रकम और सोना लेने के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और वह नौकरी तथा विवाह के संबंध में टालमटोल करने लगा। अंततः 1 जून से उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा, जिसके बाद पीड़िता को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com