- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Social Worker Devtale Hints At Self Immolation On 15th August
15 अगस्त को समाजसेवी राहुल देवतले का आत्मदाह का इशारा, मनपा आयुक्त को सौपा चेतावनी ज्ञापन
On 15th August: राकां जिला शहर उपाध्यक्ष राहुल देवतले ने 15 अगस्त को गांधी मनपा मैदान में सभी ज्ञापन, निवेदन की होली जलाकर आत्मदाह करने की चेतावनी मनपा प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन में माध्यम से दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे

समाजसेवी राहुल देवतले का आत्मदाह का इशारा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Chandrapur News:चंद्रपुर शहर तथा विठ्ठल मंदिर प्रभाग में कई समस्याएं है। जिससे परिसर के नागरिकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड रहे है। इन समस्याओं के संदर्भ में कई बार धरना आंदोलन तथा मनपा प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से ज्ञात करने के बाद भी उपाययोजना करने के बजाय उन समस्या की ओर अनदेखा किया जा रहा है। मनपा प्रशासन की इस तरह की भूमिका से संतप्त विठ्ठल मंदिर प्रभाग के समाजसेवी तथा राकां जिला शहर उपाध्यक्ष राहुल देवतले ने 15 अगस्त को गांधी मनपा मैदान में उन सभी ज्ञापन, निवेदन की होली जलाकर आत्मदाह करने की चेतावनी मनपा प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन में माध्यम से दी है।
ज्ञापन में कहा गया कि, चंद्रपुर शहर मनपा की सीमा में विट्ठल मंदिर वार्ड के निवासियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के निराकरण हेतु चंद्रपुर शहर नगर निगम कार्यालय द्वारा ज्ञापन, आवेदन, धरना, अन्नत्याग और मोर्चा के माध्यम से कई बार नगर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है। लेकिन आज तक नगर निगम प्रशासन ने हमारी किसी भी समस्या और मुद्दे पर संज्ञान नहीं लिया है। विट्ठल मंदिर वार्ड में नगर निगम की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत समय-समय पर कई सड़कों की खुदाई की गई। लेकिन अभी तक उसे दुरूस्त नही किया। नागरिकों को परेशानी हो रही है।
शहर तथा वार्ड की समस्या की ओर मनपा प्रशासन की अनदेखी का आरोप
हालांकि उन सड़कों की मरम्मत करनी चाहीए। सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने की सड़क कई वर्षों से खोदी हुई है और आज तक उसकी मरम्मत नहीं की गई है। अमृत जल योजना के तहत विट्ठल मंदिर वार्ड के आनंद नगर और अन्य क्षेत्रों में लगाए गए कई नलों से पानी नहीं आ रहा है। प्रभाग के निवासी इंदु रसेकर को लिखित आवेदन के माध्यम से अनुरोध करने के बाद भी नल कनेक्शन नहीं दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ग्रीन जोन’ एरिया में बिक रहे प्लॉट, नियमों को ताक पर रख रहे ब्रम्हपुरी प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
चंद्रपुर की महाकाली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झरपट नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें
चंद्रपुर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक बस स्टैंड; 79 वर्षों का लंबा इंतजार हुआ खत्म
सांसद प्रतिभा धानोरकर की बड़ी पहल, रेल मंत्री से मुलाकात कर चंद्रपुर के लिए नई ट्रेनों और स्टॉपेज की मांग की
डॉ. रवींद्रनाथ टैगोर प्राथमिक विद्यालय और नरकेसरी अभ्यंकर विद्यालय पिछले कई वर्षों से बंद होने के कारण विद्यालय को पुनः खोला जाए या उक्त विद्यालय में एक सार्वजनिक पुस्तकालय खोले जाने की मांग की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। नगर निगम प्रशासन ने बिनबा गेट के बाहर प्राचीन शांति धाम की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है, इसलिए उक्त स्थल पर अतिक्रमण हटाने के संबंध में प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ये भी पढ़े: दहल उठा यवतमाल! 9 साल के छात्र ने बच्ची से किया कुकर्म, गर्भवती महिला बेटी के साथ कुए में कूदी
संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की
हालांकि, उक्त शांति धाम में अतिक्रमण समय रहते हटा दिया जाना चाहिए। घरकुल मालिकों की कई समस्याएं हैं और कुछ लोगों के मकान की किश्तें बकाया हैं, जबकि कुछ लोगों को मकान मिलने में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। चूंकि चंद्रपुर नगर निगम प्रशासन शहर के नागरिकों से भारी मात्रा में कर वसूल रहा है, इसलिए नागरिकों को अनावश्यक आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है, महानगर पालिका की कर वसूली में ढील दी जानी चाहिए और दरें कम की जानी चाहिए।
मनपा द्वारा वर्ष 2017 में शुरू की गई अमृत जल योजना के ठेकेदार संतोष मुरकुटे के खिलाफ भ्रष्टाचार पाए जाने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इस संबंध में स्पष्टीकरण दिया जाए। इस तहर की कई जनहित की मांगे विगत कई वर्षों से मनपा प्रशासन का ध्यानाकर्ष में ला रहे है, लेकिन अभीतक कोई कार्रवाई नही करने से अतः 15 अगस्त 2025 को चंद्रपुर के गांधी चौक स्थित नगर निगम परिसर में सभी ज्ञापन, निवेदन, प्रकाशित समाचार को जलाकर आत्मदाह करने की चेतावनी समाजसेवक राहुल देवतले ने मनपा प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से की है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
Social worker devtale hints at self immolation on 15th august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
Apr 03, 2026 | 08:57 PM‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMक्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
Apr 03, 2026 | 08:46 PM‘हम रोल तय नहीं करते…’ बेटी आराध्या की पेरेंटिंग पर अभिषेक बच्चन ने खोले घर के सीक्रेट्स
Apr 03, 2026 | 08:46 PMकोलंबी क्षेत्र में अवैध डीज़ल भंडारण पर छापा, 71 हजार का माल जब्त, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई
Apr 03, 2026 | 08:41 PMडिफॉल्टर ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करेगा महावितरण, अमरावती में मंडल में 1 लाख 71 हजार मिले
Apr 03, 2026 | 08:29 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














