- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Sand Mafias Rule The Banks Of The Wardha River In Chandrapur Public Anger Over The Administrations Silence
चंद्रपुर में वर्धा नदी किनारे रेत माफियाओं का साम्राज्य, प्रशासन की चुप्पी पर जनता में आक्रोश
Chandrapur News: जिले के वर्धा नदी किनारे गांवों में रेत माफिया सक्रिय हैं। रोजाना अवैध रेत चोरी से राजस्व को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। शिकायतों के बावजूद प्रशासन और पुलिस निष्क्रिय बनी हु
- Written By: पूजा सिंह

फाइल फोटो
Sand Mafia Is Emboldened: चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील के विहिरगांव, नलफडी, सातरी, चूनाला, बामणवाड, आर्वी घाट, लक्कडकोट, विरुर, गोवरी, देवाडा, सिद्धेश्वर, सोंडो, धोपटाला, माडखांब (स्वामी की वाड़ी के पास), कापनगांव, सुमठाना और विरुर खांबाडा जैसे वर्धा नदी किनारे बसे गांवों में रेत माफिया का साम्राज्य तेजी से फैल रहा है। प्रतिदिन रेत चोरी कर राजस्व विभाग को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह तस्करी खुलेआम लोगों की आंखों के सामने होती है, लेकिन राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। रात के समय ट्रैक्टर, डंपर और हायवा वाहन रेत से भरकर बेरोकटोक आवाजाही करते हैं। इस मामले में संबंधित अधिकारी और पुलिस विभाग निष्क्रियता का चरम उदाहरण पेश कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने कई बार शिकायतें और ठोस जानकारी देने के बावजूद भी कार्रवाई न होने से जनता में जबरदस्त नाराजगी और आक्रोश का वातावरण बन गया है।
कार्रवाई की मांग
नागवंश यूथ फोर्स बहुउद्देशीय संस्था, राजूरा के अध्यक्ष अमोल राऊत ने राजस्व मंत्री को निवेदन देकर राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की भूमिका पर तीव्र नाराजगी व्यक्त की है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने निवेदन में कहा है कि तहसीलदार, मंडल अधिकारी, तलाठी तथा विरुर और राजुरा पुलिस निरीक्षक, ये सभी अधिकारी रेत तस्करों का संरक्षण कर रहे हैं। नागरिकों द्वारा रोज रेत परिवहन की जानकारी दी जाती है, फिर भी प्रशासन चुप है। यह रवैया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और संदिग्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
चंद्रपुर मनपा का एक्शन! जाति प्रमाणपत्र पर घिरे पार्षद, 11 नगरसेवकों को नोटिस जारी
घोषणा के 2 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई बल्लारशाह-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस; रेलवे ने बदला ट्रेन का नंबर
Chandrapur Fuel Crisis: पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगी लंबी कतारें, सांसद प्रतिभा धानोरकर ने DM को लिखा पत्र
प्रमुख मांगें रखी
- रेत तस्करी पर उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
- राजस्व और पुलिस विभाग का संयुक्त उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वाड) का गठन कर रात की निगरानी बढ़ाई जाए।
- सभी रेत घाटों पर सीसीटीवी और ड्रोन सर्वे शुरू कर पारदर्शी ई-नीलामी प्रणाली लागू की जाए।
ये भी पढ़ें : …तो फिर बैलेट से कराएं मनपा के चुनाव, गुड्धे ने दायर की याचिका, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस
तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
यह निवेदन तहसीलदार राजुरा के माध्यम से राजस्व मंत्री, जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री, गृह मंत्रालय तथा जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर को भेजा गया है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन की चुप्पी ही रेत माफिया के हौसले बुलंद कर रही है। अधिकारी सब कुछ देखते हुए भी कार्रवाई नहीं करते। शासन का करोड़ों का राजस्व बर्बाद हो रहा है, और प्राकृतिक संपदा लूटी जा रही है। राजुरा तहसील में प्रशासन की यह निष्क्रियता गंभीर सवाल खड़े करती है। अगर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो नागवंश यूथ फोर्स ने जन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
Sand mafias rule the banks of the wardha river in chandrapur public anger over the administrations silence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMजिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
May 18, 2026 | 10:37 PMBJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
May 18, 2026 | 10:28 PMसंभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














