विधायक भोंगले के हस्तक्षेप से टावर का काम रुका, रामपुर में महिलाएं सड़क पर उतरीं
MLA Deorao Bhongle: रामपुर में महिलाओं के विरोध और विधायक देवराव भोंगले के हस्तक्षेप से मोबाइल टावर का काम रोका गया। महिलाओं ने स्वास्थ्य खतरे को लेकर चिंता जताई ।
- Written By: आंचल लोखंडे
विधायक भोंगले के हस्तक्षेप से टावर का काम रुका (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Rampur Mobile Tower Protest: राजुरा तालुका से सटे रामपुर गांव के वार्ड क्रमांक 2 में एक निजी ज़मीन पर मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू किया गया था। घनी आबादी वाले क्षेत्र में टावर लगाए जाने से भविष्य में लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। यह जानकारी मिलते ही वार्ड की महिलाएं एकजुट होकर विधायक देवराव भोंगले के पास पहुंचीं और टावर निर्माण कार्य रोकने की मांग की।
महिलाओं की शिकायत पर विधायक भोंगले ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया और संबंधित टावर निर्माण कार्य को रोकने के आदेश दिए। इसके बाद महिलाओं ने उस स्थल पर जाकर खुदाई का काम बंद करा दिया।
ठेकेदार को रोकना पड़ा काम
वार्ड क्रमांक 2 में एक निजी कंपनी ने ग्राम पंचायत को बिना सूचित किए एक निजी भूखंड पर मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू किया था। जब स्थानीय नागरिकों को इसकी जानकारी मिली, तो महिलाएं एकत्र हुईं और काम रुकवाने का प्रयास किया। ठेकेदार उनकी बात मानने को तैयार नहीं था, जिसके चलते महिलाएँ विधायक देवराव भोंगले के पास पहुँचीं।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर जिले में औसत 31.84 प्रतिशत जलसंग्रह, बारिश बढ़ने पर राहत की उम्मीद
चंद्रपुर: जिवती के किसानों को भी मिलेगा योजनाओं का लाभ, CM फडणवीस ने दिए ऑफलाइन सातबारा जारी करने के निर्देश
लोन से लेकर डिपॉजिट तक में खेल! ऑडिट में खुली पोल, चंद्रपुर की पतसंस्था में ढाई करोड़ का गबन
चंद्रपुर में सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत, जिवती की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
तत्काल रोकने के निर्देश
महिलाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक भोंगले ने घनी आबादी वाले क्षेत्र में टावर का काम तत्काल रोकने के निर्देश दिए और अधिकारियों को स्थल का निरीक्षण कर निर्माण रोकने का आदेश दिया। महिलाओं ने इसके बाद सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेकेदार को अन्य स्थान पर काम करने की सलाह दी। अंततः ठेकेदार ने गड्ढे को भरकर निर्माण कार्य पूरी तरह रोक दिया।
ये भी पढ़े: चुनाव में वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं, नप चुनाव स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से संपन्न हो: जिलाधीश
स्वास्थ्य को खतरा हो सकता
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि उनका विरोध इसलिए था क्योंकि मोबाइल टावरों से निकलने वाला रेडिएशन (विकिरण) भविष्य में मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को विशेष रूप से खतरा हो सकता है। साथ ही, टावर लगने से क्षेत्र की ज़मीन की कीमत में भी गिरावट आने की आशंका है।रामपुर की महिलाओं ने विधायक देवराव भोंगले के तत्पर हस्तक्षेप और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
