महायुति और महाविकास आघाड़ी में बगावत के सुर, भाजपा-कांग्रेस-राकांपा-शिवसेना के नामांकन से बढ़ी हलचल

Political Turmoil Chandrapur: चंद्रपुर नगर परिषद चुनाव में महायुति और महाविकास आघाड़ी में बगावत तेज। भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा के कई नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नामांकन भरा।
महायुति और महाविकास आघाड़ी में बगावत के सुर
महायुति और महाविकास आघाड़ी में बगावत के सुर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Chandrapur Municipal Elections: चंद्रपुर जिले की लगभग सभी नगर परिषद चुनावों में महायुति और महाविकास आघाड़ी के भीतर बगावत के सुर तेज हो गए हैं। नगराध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। अंतिम समय में महायुति और महाआघाड़ी के घटक दलों भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव), शिवसेना (शिंदे), राकांपा (एपी) और राकांपा (एसपी)ने कई स्थानों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए।

इससे गठबंधन टूटने की स्पष्ट तस्वीर सामने आ रही है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। अब पूरा राजनीतिक माहौल इसी तारीख पर टिका है, क्योंकि इसके बाद ही दोनों गठबंधनों में बिखराव की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

वरोरा नगर परिषद

  • नगराध्यक्ष पद के लिए नामांकन
  • भाजपा: माया रमेश राजुरकर
  • कांग्रेस: अर्चना ठाकरे
  • शिंदे शिवसेना: ज्योति नितिन मत्ते
  • ठाकरे शिवसेना: सोनम नाशिककर
  • राकांपा (एपी): रंजना पारशिवे, मनीषा नेरकर
  • निर्दलीय: विभा आगलावे, वसुधा वरघने

बल्लारपुर नगर परिषद

  • भाजपा: रेणुका दुधे
  • कांग्रेस: अलका अनिल वाढई
  • शिवसेना (उद्धव): चैताली दीपक मूलचंदानी
  • वंचित बहुजन आघाड़ी: वंदना तामगडगे
  • राकांपा (एसपी): पूजा अमर रहिकवार
  • निर्दलीय: सुनील कुलदीवार
  • (गौरतलब है कि कांग्रेस की दावेदार चैताली मूलचंदानी ने शाहरी सीट न मिलने पर ठाकरे सेना से नामांकन दाखिल किया।)

मूल नगर परिषद

  • भाजपा: डॉ. किरण कपगते
  • कांग्रेस: एकता समर्थ
  • बसपा: चैताली मद्दीवार
  • शिंदे शिवसेना: भारती राखुंडे
  • नागभीड़ नगर परिषद
  • भाजपा: प्रो. लोमेश दुधे
  • कांग्रेस: स्मिता खापर्डे
  • राकांपा (एपी): आत्माराम खोबरागड़े
  • वंचित आघाड़ी: चंदन कोसे
  • प्रहार संगठन: ऋषभ खापर्डे
  • निर्दलीय: रोमी कटारे, डॉ. अनमोल शेंडे, सुनील मेश्राम

चिमूर नगर परिषद

  • भाजपा: गीता बाबा लिंगायत, दर्शना नितिन कटारे
  • कांग्रेस: सारिका नंदेश्वर
  • वंचित आघाड़ी: सूरज अंबाडे
  • राकांपा (एपी): वनिता जगन रंगारी

घुग्घुस नगर परिषद

  • कांग्रेस: दीप्ति सोनटक्के
  • भाजपा: शारदा दुर्गम
  • ठाकरे शिवसेना: शोभा ठाकरे
  • बसपा: आरती पाटिल
  • ब्रम्हपुरी नगर परिषद
  • कांग्रेस: योगेश मिसार
  • भाजपा: प्रो. सुयोग बालबुधे
  • ठाकरे शिवसेना: मिलिंद भानारे
  • बसपा: निहाल ढोरे

भिसी नगर पंचायत

  • भाजपा: अतुल पारवे
  • कांग्रेस: आकाश पाटिल
  • वंचित आघाड़ी: सिद्धार्थ चाहदे
  • निर्दलीय: मनोज डोंगरे, विक्की कटारे, विक्की मून

भद्रावती नगर परिषद

  • भाजपा: अनिल धानोरकर
  • कांग्रेस-वंचित-राकांपा (एसपी): सुनील नामोजवार
  • ठाकरे शिवसेना: नरेंद्र पडाल
  • शिंदे शिवसेना: प्रफुल्ल चटकी
  • बसपा: उमेश काकड़े
  • आप: डॉ. विशाल शिंदे

गड़चांदूर नगर पालिका

  • भाजपा: अरुण डोहे
  • कांग्रेस: सचिन भोयर
  • तीसरी आघाड़ी: नीलेश ताजने
  • राकांपा (एपी): शरद जोगी
  • राकांपा (एसपी): अरुण निमजे
  • निर्दलीय: राहुल उमरे, रफीक शेख

राजूरा नगर परिषद

  • भाजपा: राधेश्याम अडानिया
  • कांग्रेस: अरुण धोटे
  • शेतकरी संगठन: राजेंद्र डोहे
  • शिंदे शिवसेना: आदित्य भाके
  • राकांपा (एपी): विनायक देशमुख
  • निर्दलीय: बाबाराव देशमुख
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com