- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Leopard Attack Chimur Farmer Prakash Patil Injured Sawari Beed Chandrapur News
चिमूर: सावरी बीड क्षेत्र में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
- Written By: रूपम सिंह
Chimur Leopard Attack: चिमूर तहसील के सावरी बीड में खेत में सब्जी को पानी दे रहे किसान प्रकाश पाटिल पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिमूर उपजिला अस्पताल में इलाज जारी।

तेंदुए हमला (सोर्स - सशल मीडिया)
Chandrapur Leopard Attack Farmer Injured: चिमूर तहसील के सावरी बीड क्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल फैल गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, सावरी-गुजगव्हाण मार्ग निवासी किसान प्रकाश गुलाब पाटिल (55) रोज की तरह सुबह अपने खेत में काम करने गए थे। इन दिनों क्षेत्र में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण किसान सुबह के समय ही खेती का काम निपटा रहे हैं। प्रकाश पाटिल अपने खेत में सब्जी फसलों को पानी दे रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण
अचानक हुए हमले से किसान संभल भी नहीं पाए और तेंदुए के पंजों से गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान प्रकाश पाटिल जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों की भीड़ और शोर सुनकर चिमूर तेंदुआ वहां से भाग निकला। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बढ़ी इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट की मांग, 5 साल में जारी हुए 95 हजार से ज्यादा IDP
ताडोबा में कई चर्चित बाघ लापता, शिकार की आशंका से वन विभाग सतर्क, बेंगलुरु के फोटोग्राफर से 3 दिन पूछताछ
Maharashtra MLC Election से पहले खरीद-फरोख्त का आरोप, कांग्रेस ने महायुति को घेरा
अमरावती में ‘जहां चाहें यात्रा’ योजना को शानदार प्रतिसाद, 1091 यात्रियों ने उठाया लाभ
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से पर्याप्त निगरानी नहीं की जा रही है।
घायल किसान को चिमूर रेफर किया गया
हमले में घायल प्रकाश पाटिल को तत्काल सावरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां डॉ. नितीन चौधरी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए चिमूर उपजिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार किसान के शरीर पर पंजों और हमले के गहरे निशान पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- ताडोबा में कई चर्चित बाघ लापता, शिकार की आशंका से वन विभाग सतर्क, बेंगलुरु के फोटोग्राफर से 3 दिन पूछताछ
वन विभाग ने किया पंचनामा
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रादेशिक वनपरिक्षेत्र अधिकारी किशोर देउलकर के मार्गदर्शन में वनरक्षकों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा किया। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की अपील की है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने, गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Leopard attack chimur farmer prakash patil injured sawari beed chandrapur news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चिमूर: सावरी बीड क्षेत्र में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
May 28, 2026 | 10:19 AMइस्तीफा कर्नाटक में, राज्यपाल इंदौर में! गवर्नर की गैरमौजूदगी में सिद्धारमैया कैसे देंगे इस्तीफा, जानें ऑपशन्स
May 28, 2026 | 10:17 AMमुंबई में बढ़ी इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट की मांग, 5 साल में जारी हुए 95 हजार से ज्यादा IDP
May 28, 2026 | 10:15 AMईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
May 28, 2026 | 10:08 AMइंदौर ने 9वें स्वच्छता खिताब के लिए कसी कमर, शहर में घूम रही सर्वेक्षण की टीम, सामने आई लापरवाही
May 28, 2026 | 10:06 AMताडोबा में कई चर्चित बाघ लापता, शिकार की आशंका से वन विभाग सतर्क, बेंगलुरु के फोटोग्राफर से 3 दिन पूछताछ
May 28, 2026 | 10:01 AMMaharashtra MLC Election से पहले खरीद-फरोख्त का आरोप, कांग्रेस ने महायुति को घेरा
May 28, 2026 | 10:01 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM











