-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Lakhs Of Rupees Recovered From Rte Students Case Exposed In Paramount Convent
आरटीई के छात्रों से वसूले लाखों रुपये, पैरामाउंट कॉन्वेंट में उजागर हुआ मामला
- Written By: नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. राइट टू एजुकेशन अर्थात शिक्षा अधिकार के तहत गरीब विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा देने का प्रावधान होने के बावजूद कुछ शिक्षा संस्थान ऐसे बच्चों से हजारों रुपये लेकर लाखों रुपये कमा रहे है, ऐसा ही एक मामला यहां पैरामाउंट स्कूल में उजागर हुआ है.
शिक्षा अधिकार आरटीई के तहत निर्धन छात्रों को निजी शिक्षा संस्थानों में मुफ्त प्रवेश देकर उनसे कोई भी शुल्क नहीं वसूलने का विद्यार्थियों को कानूनी अधिकार प्राप्त है, इसके बावजूद बाबुपेठ स्थित पैरामाउंट कान्वेंट में ऐसे छात्रों से ऑनलाइन क्लासेज, एडमिशन कार्ड, बीमा, एसएमएस तथा अन्य फंड के नाम पर 20 हजार रुपये वसूले जा रहे है, जो छात्र या अभिभावक यह रकम देने में अक्षम साबित हो रहे है, ऐसे छात्रों को परीक्षा से वंचित रखा जा रहा है.
यह मामला तब उजागर हुआ जब शुल्क जमा नहीं करने पर परीक्षा से वंचित रखे गए कुछ छात्रों की शिकायतों पर जिला परिषद के शिक्षा विभाग ने इस मामले की विस्तृत जांच की तब यह बात उजागर हुई कि, आरटीई के तहत इस शिक्षा संस्थान में वर्ष 2021-22 के शिक्षा सत्र में कुल 103 छात्रों को कक्षा पहली से कक्षा सातवीं में प्रवेश दिया गया था, उक्त छात्रों को नियम के अनुसार मुफ्त शिक्षा देना अनिवार्य था, इसके बावजूद पैरामाउंट कान्वेंट ने उक्त छात्रों से विभिन्न शुल्कों के नाम पर कुल 1 लाख 92 हजार रुपये वसूले गए थे.
सम्बंधित ख़बरें
प्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Chandrapur News: पिग्मी एजेंटों के कमीशन पर फिर असमंजस, 3% भुगतान को लेकर नई उलझन
नागपुर मेडिकल अपडेट: मिर्गी बीमारी से चंद्रपुर के रमेन चक्रवर्ती की मौत, पीछे छोड़ गए बुजुर्ग माता-पिता
चंद्रपुर कांग्रेस में बड़ी फूट: राजेश अडूर को हटाने के लिए 16 नगरसेवक पहुंचे कमिश्नर दफ्तर
जांच में यह भी पता चला कि, शिक्षा सत्र 2020-21 में भी इस शिक्षा संस्थान में आरटीई के तहत शिक्षारत 80 विद्यार्थियों से कुल 48 हजार और वर्ष 2019 -20 में कुल 57 विद्यार्थियों से 68 हजार 400 रुपये वसूले गए.
शिक्षा विभाग की जांच में यह भी पाया गया कि, आरटीई के तहत शिक्षारत जो छात्र शुल्क अदा नहीं कर सके ऐसे 3 छात्रों को परीक्षा से वंचित रखा गया है,जिनमें श्रीवन्या सोनकुसरे, स्वरा सोनकुसरे और सार्थक बावने का समावेश है. इनमें से श्रीवन्या को 2 बार परीक्षा से वंचित रखा गया था.
जांच में स्पष्ट रूप से यह कहा गया है कि, स्कूल प्रबंधन ने आरटीई के तहत शिक्षारत विद्यार्थियों से शुल्क लेकर सरकारी नियमों का सरेआम उल्लंघन किया है. स्कूल प्रबंधन की यह कृति नियमबाह्य है.
स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करें
इस बीच आम आदमी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने यहां एक पत्रपरिषद में आरटीई के तहत शिक्षारत छात्रों से फीस वसूलने वाली पैरामाउंट कान्वेंट के संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा इस स्कूल की मान्यता स्थायी रूप से रद्द करने की मांग की.
उन्होंने कहा कि, सरकारी नियमों का सरेआम उल्लंघन कर आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से फीस वसूलना तथा फीस ना देने पर उन्हें परीक्षा से वंचित रखना कानूनी अपराध है, इस मामले में शिक्षा संस्थान के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करना चाहिए. इन मांगों पर एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही ना किये जाने पर आम आदमी पार्टी ने स्कूल को स्वयं ही ताला ठोंकने की चेतावनी दी है.
पत्रपरिषद में आप के जिलाध्यक्ष सुनील मुसले, भिवराज सोनी, मयूर राइकवार, राजू कुले, राजेश चेटगुलवार, एडवोकेट सुनीता पाटिल, संतोष बोपचे, सुजाता बोदेले, सुनील सदभैया, चंदू माडूरवार, अशरफ सैय्यद उपस्थित थे.
छात्रों को रकम लौटाने को तैयार : प्राचार्य
इस संदर्भ में पैरामाउंट कॉन्वेंट के प्रिंसिपल मोहम्मद फैयाज से बात करने पर उन्होंने कहा कि, वे संबंधित छात्रों से वसूली गयी रकम लौटाने को तैयार है. उन्होंने कहा कि, आरटीई के जीआर में शिक्षा शुल्क नहीं वसूलने का उल्लेख है, सरकार वह रकम लौटाती तो है, किंतु जो सामग्री स्कूल बाहर से लाती है, उसके लिए तो पैसे वसूले जा सकते है. उन्होंने यह भी कहा कि, जो भी शुल्क वसूला गया है, वो अभिभावकों को विश्वास में लेकर ही लिया गया है.
Lakhs of rupees recovered from rte students case exposed in paramount convent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














