- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Coal Mine Workers Denied Diwali Bonus Threaten Agitation
कोयला खदान कामगारों को बोनस देने की मांग, दीवाली बोनस से रखा वंचित, आंदोलन की दी चेतावनी
- Written By: प्रिया जैस
Chandrapur News: कोल इंडिया लिमिटेड ने कार्यकारी अधिकारी एवं गैर कार्यकारी अधिकारियों को लाखों रूपयों का बोनस दिया लेकिन ठेका कामगारों को ठेंगा दिखाया जा रहा है।

कामगारों ने दी आंदोलन की चेतावनी (सौजन्य-नवभारत)
Coal Mine Workers: चंद्रपुर जिले की कोल इंडिया लिमिटेड ने कार्यकारी अधिकारी एवं गैर कार्यकारी अधिकारीयों को लाखों रूपयों का बोनस दिया लेकिन कोयला उत्पादन का आधार ठेका कामगारों को दिवाली का बोनस देने के मामले में ठेंगा दिखाया जा रहा है जिससे कोयला खदानों में कार्यरत ठेका कामगारों में तीव्र असंतोष और आक्रोश है।
दिवाली के पहले कोयला खदान ठेका कामगारों को बोनस नही देने पर तीव्र आंदोलन करने का इशारा नांदा निवासी रोशन हरबडे एवं अन्य ठेका कामगारों ने पत्रपरिषद में दिया है। उन्होंने पत्रपरिषद में बताया कि, अधिकांश कोयला उत्पादन ठेका कामगारों की मेहनत और पसीने पर निर्भर है। खदान में खुदाई, मिट्टी ढोना, कोयला निकालना जैसे सभी कठिन कार्य ठेका कामगारों द्वारा किए जा रहे हैं।
मूलभूत अधिकारों से रखा वंचित
फिर भी, उन्हें बोनस जैसे मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। यह सरासर भेदभावपूर्ण और शोषणकारी व्यवहार है। कोयला खदान प्रशासन ने कार्यकारी और गैर-कार्यकारी अधिकारियों को लाखों रुपये का बोनस दिया है, जिससे ठेका कामगारों को कोई शिकायत नहीं है, लेकिन ठेका कामगारों का बोनस उनका हक़ है। उन्होंने बताया कि, अधिकारियों के खातों में बोनस की राशि पहुंच गई है, लेकिन ठेका मज़दूरों के लिए कोई आदेश, पत्र या गारंटी जारी नहीं किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: कोयले को ‘कचरा’ बताकर हेराफेरी का खेल, डुमरी साइडिंग पर CBI; रेलवे और वेकोलि की संयुक्त छापेमारी
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
चंद्रपुर में आदमखोर बाघिन का आतंक, 13 महिलाओं पर हमला 4 की मौत, मचा हड़कंप
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
ठेका कामगारों के बिना उत्पादन संभव नहीं
इससे मज़दूर वर्ग में गुस्सा बढ़ रहा है। ठेका कामगारों के बिना एक टन भी कोयला उत्पादन संभव नहीं है। प्रशासन को 10 दिन में निर्णय लेने की चेतावनी के साथ ही कहा गया कि बोनस वितरित करने का आदेश नहीं दिया तो कामगार सड़कों पर उतरेंगे और काम बंद, हड़ताल और उग्र प्रदर्शन जैसे कड़े आंदोलनात्मक कदम उठाएंगे।
यह भी पढ़ें – ‘राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी’, BJP नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने लिया एक्शन
इसके परिणाम के लिए कोयला खदान प्रबंधन प्रशासन और कोल इंडिया लिमिटेड पूरी तरह ज़िम्मेदार होगा । इसलिए कोल इंडिया लिमिटेड की संबंधित मानकीकरण समिति तुरंत हस्तक्षेप करे और ठेका कामगारों को बोनस वितरण का आदेश दे अन्यथा कामगार वर्ग आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा ऐसा इशारा पत्रपरिषद में रोशन हरबडे एवं अन्य ठेका कामगारों ने दिया है।
Coal mine workers denied diwali bonus threaten agitation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Karnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














