- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Rahul Gandhi Will Shot In Chest Bjp Pintu Mahadevan Uproar Congress Action
‘राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी’, BJP नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने लिया एक्शन
Rahul Gandhi: कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी को टीवी चैनल पर लाइव जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बवाल मच गया। भाजपा नेता के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा कदम उठा लिया है।
- Written By: प्रिया जैस

कांग्रेस ने लिया एक्शन (सौजन्य-नवभारत)
Chandrapur News: चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर क्षेत्र के लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।शहर कांग्रेस कमेटी ने बल्लारपुर पुलिस को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि 27 सितंबर 2025 को एक चैनल पर केरल में प्रसारित एक लाइव चर्चा के दौरान, भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव ने पूरे देश के सामने खुलेआम घोषणा की कि राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी।
यह बयान किसी निजी बातचीत का हिस्सा नहीं था, बल्कि एक लाइव राष्ट्रीय प्रसारण के दौरान दिया गया था। ऐसा बयान सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी है। यह कृत्य न केवल एक आपराधिक धमकी है, बल्कि लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है। इस धमकी ने राहुल गांधी की जान को गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। ज्ञापन में कहा गया कि राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।
इस विचारधारा वाले लोगों को मारी गोली
गांधी परिवार ने हमेशा राष्ट्रहित में योगदान दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की भी राष्ट्र सेवा के दौरान सुरक्षा चूक के कारण हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भी इसी विचारधारा वाले लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज भी इन बयानों में यही विचारधारा और प्रवृत्ति स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
सम्बंधित ख़बरें
मेधा कुलकर्णी ने उठाया आलंदी के विकास का मुद्दा, टेम्पल टाउन डेवलपमेंट योजना में शामिल करने की मांग
नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ की तैयारियां तेज, कुंभ कार्यों में बाधा डालने वालों पर दर्ज होगी कार्रवाई
नागपुर के सिविल लाइंस की गरिमा पर सवाल, लॉन्स के खिलाफ कोर्ट सख्त, मनपा और MPCB को दिए जांच के आदेश
LPG सप्लाई को लेकर राज्य सरकार की विशेष योजना, अस्पताल और स्कूलों को मिलेगी प्राथमिकता
अतः आरोपी भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही राहुल गांधी को पूर्व में प्रदान की गई एसपीजी सुरक्षा तत्काल बहाल करने की भी मांग की गई। निवेदन देते समय महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवद्वय घनश्याम मूलचंदानी व रोशन लाल बिट्टू,शहराध्यक्ष देवेन्द्र आर्य, महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव चेतन गेडाम, सचिव याकूब पठाण मौजूद थे।
यह भी पढ़ें – वन विभाग के जाल में फंसी मादा तेंदुआ, पहले पकड़ा गया था नर तेंदुआ, ऐसे बिछाया जाल
कार्यकर्ता उपस्थित
इनके साथ पूर्व नगराध्यक्षा सुनंदा आत्राम, तालुका महिला अध्यक्षा अफसाना सय्यद, पूर्व नगरसेवक इस्माईल ढाकवाला, सेवादल के अध्यक्ष प्रानेश अमराज , नरेश गुंडलापेल्ली, मेहमूद पठाण, मंगेश बावणे, सचिन तोटावार, चंचल मुन आश्चर्य माकोडे, सुरेश बोप्पनवार, प्रफुल्ल बोप्पनवार, प्रवीण पोहनकर, श्रीतीज पेडपल्लीवार सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Rahul gandhi will shot in chest bjp pintu mahadevan uproar congress action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘चैम्पियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक…’, ऋषभ पंत को लेकर LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने किया बड़ा दावा
Mar 15, 2026 | 08:06 AMमिथुन चक्रवर्ती का ‘ICU’ वाला बयान, बंगाल की सियासत में जबरदस्त भूचाल; क्या दीदी को मिली सीधी धमकी?
Mar 15, 2026 | 08:03 AMमेधा कुलकर्णी ने उठाया आलंदी के विकास का मुद्दा, टेम्पल टाउन डेवलपमेंट योजना में शामिल करने की मांग
Mar 15, 2026 | 08:02 AMकनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ की मुखर आलोचक Nancy Grewal की हत्या, पुलिस की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल
Mar 15, 2026 | 08:00 AMगरीबी में बीता बचपन, ट्रेनों में बेचते थे अपने गानों के कैसेट, ऐसा रहा खेसारी लाल यादव का संघर्ष भरा सफर
Mar 15, 2026 | 07:58 AMनौसैनिकों के बदले LPG टैंकर…ईरान के साथ भारत ने की खास डील, रक्षा विशेषज्ञ ने बताई अंदर की बात
Mar 15, 2026 | 07:52 AMनासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ की तैयारियां तेज, कुंभ कार्यों में बाधा डालने वालों पर दर्ज होगी कार्रवाई
Mar 15, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM












