चंद्रपुर में पिछले 3 दिनों से लुढ़क रहा पारा, लोग ले रहे अलाव का सहारा, 16 तक ठंड रहेगी बरकरार

Chandrapur Temperature Drop:चंद्रपुर में पिछले तीन दिनों से तापमान लगातार गिरकर 13 डिग्री पर पहुंचा। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। 16 नवंबर तक ठंड बनी रहेगी, जनवरी-फरवरी में शीतप्रकोप बढ़ सकता है।
चंद्रपुर में पिछले 3 दिनों से लुढ़क रहा पारा
चंद्रपुर में पिछले 3 दिनों से लुढ़क रहा पारा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Chandrapur News: चंद्रपुर शहर में वैसे तो भीषण गर्मी की चर्चा होती है। परंतु इस वर्ष कड़ाके की ठंड शुरु हो गयी है। बीते तीन दिनों से पारा लगातार लुढ़क रहा है। तीन दिन पूर्व 17 पर रहा पारा गुरुवार को गीर कर 13 पर आ गया। आमतौर ठंड के यह हालात नवंबर के अंत में होते है। जानकारों का कहना है कि 16 नवंबर तक यह मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि यह शीतलहर नहीं है, केवल ठंड होने की बात जानकार कह रहे है।

उनके अनुसार 17 नवंबर से यह ठंड कम होना शुरु हो जाएगा। जो 19 नवंबर आते आते सामान्य हो जाने का अनुमान है। आज से बीस वर्ष पूर्व 15 अक्टुबर के बाद ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती थी। शीतकाल प्रारंभ हो जाता था।

जनवरी, फरवरी में होगा शीतप्रकोप

इस मौसम का शीतप्रकोप जनवरी-फरवरी के दौरान हो सकता है। जहां शीतलहर में पारा 6 शीतलहर में पारा डिग्री तक गीरने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे शीतप्रकोप दो तीन होने का अनुमान है।

प्रकृति से खिलवाड़ की देन

मौसम के जानकार प्रो सुरेश चोपणे ने कहा कि यह सब प्रकृति से मानव व्दारा की गयी खिलवाड़ की देन है। इस बदलाव की अब आदत डालनी होगी। बारिश के दिन बढ़ जाने के बाद ठंड और शीतलहर का यह खेल शुरु हो गया है। फिलहाल मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ में शीत प्रकोप है। यहां विदर्भ में इसे आने में थोड़ा समय लगेगा।

गोंदिया विदर्भ में सर्वाधिक ठंडा

परंतु बीच के समय में प्रदूषण व जंगलों की कमी से बारिश के दिन बढ गए है। इस वर्ष जो बदलाव दिख रहा है वह यहीं है। यह कोई शीतप्रकोप नहीं है। केवल ठंड बढ़ी है। यह ठंड अक्टूबर के अंत में ही शुरू होनी थी। परंतु बीच में दो तुफान आने से लहरे टल गयी। अब 16 तक यह ठंड रहेगी। मौसम विभाग के आंकड़ों की माने तो गुरुवार को गोंदिया विदर्भ में सर्वाधिक ठंडा रहा। यहां का पारा 10.8 था। उसके बाद 11.6 डिसे के साथ यवतमाल दूसरे स्थान पर है। जबकि वाशीम में 11.8 और नागपुर में 12.5 इतना पारा लुढका था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com