-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Tb Mukt Bharat 208 Panchayats 2678 Patients
चंद्रपुर बना मिसाल: 208 पंचायतें टीबी मुक्त, 2678 मरीजों का उपचार जारी, तेजी से घट रही बीमारी की जद
- Written By: आकाश मसने
Chandrapur News: चंद्रपुर जिले में 208 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई है। अब 2678 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने लाखों लोगों की जांच कराई। साथ ही जागरूकता अभियान जारी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
TB Free India Campaign In Chandrapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभिनव पहल टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चंद्रपुर जिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार अब तक 208 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है, जबकि वर्तमान में 2678 मरीज उपचाराधीन हैं।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत पहल की शुरुआत प्रधानमंत्री ने 24 मार्च 2023 को की थी। उसी वर्ष चंद्रपुर जिले की 55 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाया गया। इसके बाद 2024 में यह संख्या बढ़कर 208 तक पहुंच गई।
77,338 लोगों की जांच की गई
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में जोखिम वाले 4,68,279 लोगों में से अब तक 77,338 लोगों की टीबी जांच की गई है। इनमें से 28,655 लोगों पर छाती का एक्स-रे किया गया, जबकि 16,711 लोगों के बलगम के नमूनों की एनएएटी पद्धति से जांच की गई। जांच के बाद सामने आए 2678 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: स्थायी समिति की बैठक में हंगामा, सड़क, पानी और 22 करोड़ के प्रकरण पर अधिकारियों को फटकार
MMRDA Project Status: कासारवडवली-खारबाव पुल परियोजना लटकी, जमीन न मिलने से काम पड़ा धीमा
Thane Development: ठाणे को मिलेगा नया अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय और 2 नई तहसील, बावनकुले की बड़ी घोषणा
2011 तक सरकारी जमीन पर रहने वालों को मालिकाना हक, घरों को मिलेगी सनद… राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा ऐलान
टीबी के लक्षणों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। टीबी के प्रमुख लक्षणों में दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी या बुखार रहना, गर्दन पर गांठ, तीन महीनों में वजन कम होना, बलगम में खून आना, शाम को बुखार और रात में हाथ-पांव की हथेलियों में पसीना आना शामिल हैं।
तालुकावार क्षय रोग रोगी
- बल्लारपुर- 116
- भद्रावती- 136
- ब्रह्मपुरी- 278
- चंद्रपुर ग्रामीण- 76
- चंद्रपुर नगर निगम- 749
- चिमुर- 125
- गोंडपिपरी- 79
- जिवती- 52
- कोरपना- 109
- मूल- 166
- नागभीड़- 156
- पोंभुर्णा- 39
- राजुरा- 129
- सावली- 141
- सिन्देवाही- 149
- वरोरा- 178
- कुल 2678
यह भी पढ़ें:- वन नेशन, वन गैस ग्रिड: पूर्वी-मध्य भारत को बूस्टर डोज, अडानी LNG टर्मिनल से सप्लाई को मिलेगी मजबूती
समय पर जांच और नियमित दवा से ठीक हो होती है बीमारी
डॉक्टरों का कहना है कि समय पर जांच और नियमित दवा से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। साथ ही, संतुलित आहार, हरी पत्तेदार सब्जियां और दालों का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ललित पाटले ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई दें, तो वे तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में टीबी की उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। समय पर इलाज और जागरूकता के जरिए नागरिक न सिर्फ खुद को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि देश को टीबी मुक्त भारत बनाने में भी योगदान दे सकते हैं।
Chandrapur tb mukt bharat 208 panchayats 2678 patients
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मॉनसून स्पेशल: शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चटपटा मिर्ची वड़ा, मिनटों में तैयार होगी स्वादिष्ट रेसिपी
Jul 30, 2026 | 10:33 PMPM Modi CCS Meeting: पश्चिम एशिया संकट पर एक्शन मोड में आए PM मोदी, CCS बैठक में दिए कई बड़े निर्देश
Jul 30, 2026 | 10:31 PMछत्रपति संभाजीनगर: स्थायी समिति की बैठक में हंगामा, सड़क, पानी और 22 करोड़ के प्रकरण पर अधिकारियों को फटकार
Jul 30, 2026 | 10:30 PM8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PMदार्जिलिंग के महाकाल मंदिर में जया भट्टाचार्य को मिला सुकून, बोलीं- यहां आकर सारी परेशानियां पीछे छूट गईं
Jul 30, 2026 | 10:19 PMBihar By Election: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न; 34.30% मतदान 3 अगस्त को होगी वोटो की गिनती
Jul 30, 2026 | 10:14 PMMMRDA Project Status: कासारवडवली-खारबाव पुल परियोजना लटकी, जमीन न मिलने से काम पड़ा धीमा
Jul 30, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM












