Bihar By Election: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न; 34.30% मतदान 3 अगस्त को होगी वोटो की गिनती

Bihar Bankipur By Election Voting: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान शांतिपूर्ण रहा और अब तीन अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे।
Bihar By-Election: By-election for Bankipur Assembly seat concludes; 34.30% voter turnout; votes to be counted on August 3
बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ (सोर्स-आईएएनएस)
Published on: 
Updated on: 

Bihar Bankipur Assembly Seat Concludes 34.30% Voter Turnout: बिहार की राजधानी पटना स्थित बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार को उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चले मतदान में कुल 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता के बीच माना जा रहा है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,79,616 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 2,00,060 पुरुष, 1,79,533 महिला और 23 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव के लिए 422 मतदान केंद्र बनाए गए थे और कुल 25 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिसमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और जिला पुलिस की तैनाती की गई। सभी मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की गई। निर्वाचन आयोग ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और अब सभी की निगाहें तीन अगस्त को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।

भाजपा, राजद और जन सुराज में सीधा मुकाबला

मतदान समाप्त होने के साथ ही सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा गुप्ता के बीच माना जा रहा है।

422 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 422 मतदान केंद्र और 162 मतदान केंद्र स्थल बनाए गए थे। विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,79,616 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 2,00,060 पुरुष, 1,79,533 महिला तथा 23 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सभी 422 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग कराई गई। इसके अलावा, 30 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए, जबकि एक मतदान केंद्र पूरी तरह महिला कर्मियों और एक केंद्र दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित किया गया।

25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

बांकीपुर उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 23 पुरुष और दो महिला प्रत्याशी हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान के लिए 569 कंट्रोल यूनिट, 1,146 बैलेट यूनिट और 617 वीवीपैट का उपयोग किया गया। मतदान के दौरान तकनीकी कारणों से 14 बैलेट यूनिट, सात कंट्रोल यूनिट और नौ वीवीपैट बदले गए।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समय पर निपटारा कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 14 कंपनियां केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (सीएपीएफ), आठ कंपनियां बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के अलावा बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी।

वहीं चुनाव प्रक्रिया के दौरान 2,454 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि 30 जुलाई तक प्राप्त सूचना के अनुसार 39 लोगों को गिरफ्तार अथवा निरुद्ध किया गया। आयोग ने बताया कि संपूर्ण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

FST और CAPF ने की 14.30 लाख की शराब बरामद

वहीं निर्वाचन आयोग के मुताबिक, आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर विशेष निगरानी रखी गई। एफएसटी, एसएसटी और सीएपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में करीब 14.30 लाख रुपये मूल्य की 2,412.18 लीटर शराब, लगभग 39,200 रुपये मूल्य के मादक पदार्थ तथा 3.95 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।

2,454 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई

बता दें कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान 2,454 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि 30 जुलाई तक प्राप्त सूचना के अनुसार 39 लोगों को गिरफ्तार अथवा निरुद्ध किया गया। आयोग ने बताया कि संपूर्ण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

उम्मीदवारों नें किया जीत का दावा

मतदान समाप्त होने के बाद भाजपा, जन सुराज और राजद ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। हालांकि, अब सभी की निगाहें तीन अगस्त को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि बांकीपुर की जनता ने किस उम्मीदवार पर भरोसा जताया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com