Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किसानों के खातों में 93.76 करोड़ रुपए जमा,अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की सरकार ने की भरपाई

Chandrapur Agriculture News: चंद्रपुर जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित 1.13 लाख किसानों के खातों में सरकार ने 93.76 करोड़ रुपये की नुकसान भरपाई जमा की। केंद्र ने राहत उपायों की पुष्टि की।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 03, 2025 | 05:40 PM

किसानों के खातों में 93.76 करोड़ रुपये जमा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur Farmers Aid: चंद्रपुर जिले के किसानों को अतिवृष्टि के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा सहायता राशि किसानों के खातों में जमा कर दी गई है। चंद्रपुर जिले के लगभग 93.76 करोड़ रुपए सीधे पीड़ित किसानों के बैंक खातों में जमा किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। पीड़ित किसानों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधियों ने राज्य एवं केंद्र सरकार से लगातार मांग की थी।

इस बीच, स्थानीय कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उन्होंने लोकसभा में तारांकित प्रश्न के तहत यह मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में केंद्र सरकार ने लिखित रूप से पुष्टि की है कि चंद्रपुर जिले के लिए 93.76 करोड़ रुपए नुकसान भरपाई के रूप में मंजूर किए गए हैं, जिससे हजारों किसानों को राहत मिलेगी।

विशेष रूप से सोयाबीन सहित अन्य फसलों के नुकसान

विशेष रूप से सोयाबीन सहित अन्य फसलों के नुकसान का प्रतिशत, प्रभावित किसानों की संख्या और सहायता उपायों पर विस्तृत जानकारी भी मांगी गई थी। पंचनामा के दौरान मृदा अपरदन तथा संपूर्ण फसल हानि को शामिल न किए जाने की शिकायत भी दर्ज की गई थी।

1,566.40 करोड़ रुपये आपदा नियंत्रण के लिए प्रावधान

आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पर्याप्त निधि उपलब्ध कराई है। वर्तमान आर्थिक वर्ष में मंजूर राशि में से केंद्र के हिस्से के रूप में 1,566.40 करोड़ रुपए राज्य को जारी किए गए हैं। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंत्रालय की केंद्रीय टीम ने 3 से 5 नवंबर के बीच दौरा किया था। पंचनामा प्रक्रिया से संबंधित किसी शिकायत की जानकारी राज्य सरकार की ओर से प्राप्त नहीं हुई है।

ये भी पढ़े: EVM में बंद प्रत्याशियों का भाग्य, चंद्रपुर में चुनाव शांतिपूर्ण, भद्रावती और गड़चांदूर में ईवीएम मे

रबी के 1,13,455 किसान लाभान्वित

खरीफ ही नहीं, बल्कि रबी फसलों के नुकसान की भरपाई हेतु भी 11,030.94 लाख रुपए की विशेष सहायता दी गई है। सहायता वितरण की वर्तमान स्थिति के अनुसार, 24 नवंबर 2025 तक ‘ई-पंचनामा पेमेंट वितरण पोर्टल’ के माध्यम से 1,13,455 प्रभावित किसानों के बैंक खातों में सीधे 82,37,50,048 रुपए जमा किए गए हैं। इससे किसानों को त्वरित राहत मिलने का दावा केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने किया है।

Chandrapur kisan aid 9376 crore ativrishti fasal nuksan bharpai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2025 | 05:40 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Compensation Distribution
  • Farmers Loan Waiver
  • Maharashtra
  • Vidarbha Farmers

सम्बंधित ख़बरें

1

EVM में बंद प्रत्याशियों का भाग्य, चंद्रपुर में चुनाव शांतिपूर्ण, कई जगह ईवीएम में तकनीकी खराबी

2

नगराध्यक्ष पद के लिए ‘महासंग्राम’, 9 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों में बहुकोणीय मुकाबला

3

पेंच टाइगर रिजर्व में मिला बाघ ‘T103’ का शव, शरीर पर चोट के निशान नहीं, रहस्यमयी मौत की जांच जारी

4

मुंबई की कोस्टल रोड टनलिंग साबित होगा मील का पत्थर; CM फडणवीस ने TBM लॉन्च कर कहा- बचेंगे लाखों घंटे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.